Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police Commissioner Deven Bharti police abandoned modern tech in 2019 went back in 2005 know details

मुंबई: '2019 में आधुनिक तकनीक छोड़ 2005 के दौर में चली गई थी पुलिस'; आयुक्त देवेन भारती की बात पर चर्चा क्यों?

Sat, 21 Nov 2026 09:09 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Sat, 21 Nov 2026 09:09 PM IST
सार

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने कहा कि 2022 में देवेंद्र फडणवीस के सत्ता में लौटने के बाद पुलिस के आधुनिकीकरण से जुड़ी इन तकनीक आधारित परियोजनाओं को फिर से शुरू किया गया।

विज्ञापन
Mumbai Police Commissioner Deven Bharti police abandoned modern tech in 2019 went back in 2005 know details
देवेन भारती (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के एक बयान ने पुलिस के आधुनिकीकरण और तकनीक के इस्तेमाल को लेकर चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने बिना नाम लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए शुरू की गई कई परियोजनाओं को 2019 में सरकार बदलने के बाद बंद कर दिया गया या उनकी अनदेखी की गई।

विज्ञापन


भारती के मुताबिक, इन परियोजनाओं के बंद होने से मुंबई पुलिस आधुनिक तकनीक से पीछे हटकर करीब 2005 के दौर की व्यवस्था पर पहुंच गई थी। मुंबई पुलिस में तकनीक के इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए 2017 में कई पहल की गई थीं। इनमें पुलिस वाहनों की लोकेशन पर नजर रखने, घटनास्थल पर जल्द पहुंचने और पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल शामिल था।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने इन परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि 'डायल 112' व्यवस्था के तहत पुलिस वाहनों में उन्नत जीपीएस और मोबाइल डेटा टर्मिनल लगाए गए थे। इससे कंट्रोल रूम को पुलिस वाहनों की लोकेशन की जानकारी मिलती थी और किसी घटना की सूचना मिलने पर नजदीकी पुलिस वाहन को मौके पर भेजने में मदद मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 में सरकार बदलने के बाद इस आधुनिक व्यवस्था को बंद कर दिया गया। इसके बाद पुलिस को गश्त और निगरानी के लिए पुराने तरीके अपनाने पड़े। पुलिस की गश्त को दर्ज करने और उसकी निगरानी के लिए इमारतों पर क्यूआर कोड लगाए गए, जिन्हें पुलिसकर्मी गश्त के दौरान स्कैन करते थे। भारती के बयान के मुताबिक, आधुनिक तकनीक से लैस व्यवस्था को बंद करने के बाद मुंबई पुलिस इस तरह 2005 के दौर की व्यवस्था पर लौट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed