{"_id":"5d1f0dbe8ebc3e3c7a55f0b4","slug":"budget-2019-know-what-did-women-and-youth-get","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट 2019: महिलाओं और युवाओं को क्या मिला? जानिए सबकुछ यहां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बजट 2019: महिलाओं और युवाओं को क्या मिला? जानिए सबकुछ यहां
Fri, 05 Jul 2019 02:27 PM IST
सोनू शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
बजट 2019
- फोटो : Amar Ujala
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का 'बही-खाता' यानी बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने कई योजनाओं का एलान किया। इस बजट में महिलाओं पर भी खास ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी एक सुनहरी कहानी है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं का अद्भुत योगदान न हो। इस बार चुनाव में महिलाओं ने रिकॉर्ड मतदान किया तो वहीं इस बार 78 महिला सांसद चुनी गईं, जो कि एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण ने स्वामी विवेकानंद की कही बातें दोहराते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास हो ही नहीं सकता। मोदी सरकार के इस बार के बजट के महिलाओं के अलावा देश के युवाओं को भी बहुत कुछ मिला है। आइए जानते हैं इस बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए क्या खास रहा...
विज्ञापन
Trending Videos
महिलाओं को ये मिला
- नारी तू नारायणी योजना लांच होगी। इसके तहत एक कमेटी बनेगी, जो देश के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर सुझाव देगी।
- जनधन बैंक खाता रखने वाली महिलाओं को 5000 रुपये के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी।
- सेल्फ हेल्प ग्रुप में काम करने वाली किसी एक महिला को मुद्रा स्कीम के तहत 1 लाख रुपये का कर्ज मिल सकेगा।
- स्टैंड अप इंडिया योजना से महिलाओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
युवाओं को ये मिला
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बड़े डाटा और रोबोटिक्स जैसे नए क्षेत्रों में युवाओं के कौशल में सुधार करने की योजना बनाई है।
- इस योजना से यह सुनिश्चित होगा कि युवाओं को भारत और विदेशों में उच्च भुगतान वाली नौकरियां मिलें।