{"_id":"5d1efbd48ebc3e3c890ba6d4","slug":"modi-govt-plans-for-youth-top-points-of-education-jobs-in-budget-prposed-by-nirmala-sitharaman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार का युवाओं को तोहफा, आम बजट में शिक्षा और रोजगार के लिए है ये प्लान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मोदी सरकार का युवाओं को तोहफा, आम बजट में शिक्षा और रोजगार के लिए है ये प्लान
Fri, 05 Jul 2019 01:06 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
बजट 2019
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार-2 का पहला आम बजट शुक्रवार को पेश किया। इस बजट में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कई प्रावधान किये जाने की बात कही गई है। इन क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के लिए भी बातें की गईं हैं। इस बार आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में युवाओं के लिए क्या निकला है, हम यहां आपको बता रहे हैं। पढ़िये, शिक्षा और रोजगार के लिए देश के बजट की शीर्ष 11 बातें...
विज्ञापन
- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति : नई शिक्षा नीति का ड्राफ्ट तैयार है। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव के लिए कई प्रावधान किये जाने का प्रस्ताव दिया गया है। बजट में वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही नई शिक्षा नीति लाएगी।
- नेशनल रिसर्च फाउंडेशन : देश में शोध की गुणवत्ता सुधारने और प्रौद्योगिती समेत अन्य क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देने के लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाया जाएगा।
- स्टार्टअप के लिए टीवी प्रोग्राम : स्टार्टअप में मदद करने के लिए दूरदर्शन पर खास कार्यक्रम लाए जाएंगे।
- स्कूल - कॉलेज : नई नीति में स्कूलों और कॉलेजों में भी कई बदलाव करने की योजना है।
- खेल में करियर : राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का गठन किया जाएगा। ताकि जो बच्चे, युवा खेल में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
- 400 करोड़ : उच्च शिक्षा और शीर्ष संस्थानों के लिए बजट में 400 करोड़ रुपये खर्च किये जाने का प्रावधान किया गया है।
- कौशल विकास : देश में स्किल्ड मैनपावर बढ़ाने के लिए एक करोड़ युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- ऑनलाइन कोर्स : विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन कोर्स चलाने पर फोकस किया जाएगा। ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने या किसी अन्य कारण से किसी की पढ़ाई न रुके।
ये भी पढ़े : Budget 2019: क्या UGC की जगह होगा हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया का गठन
- स्टडी इंडिया : स्टडी इंडिया प्रोग्राम चलाया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा विदेशी छात्र-छात्राओं को भारत में पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके।
- विदेश में नौकरी : भारत के युवाओं को विदेश में नौकरी में दिक्कत न आए, इसके लिए खास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत युवाओं को विदेश में नौकरी के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
ये भी पढ़े : Budget 2019: जानें किस तरह के कौशल को बढ़ावा देगी सरकार, इनमें करियर बनाना होगा फायदेमंद
- विदेश से किताबें मंगवाना महंगा : अब विदेश से किताबें मंगवाना महंगा पड़ेगा। आम बजट में निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि अब विदेश से किताबें मंगवाने पर 5 फीसदी ज्यादा कर देना होगा।
ये भी पढ़ें : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानें उनकी शिक्षा और जिंदगी से जुड़ी हर अहम बात
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते वक्त ये भी बताया कि दुनिया के टॉप 200 शैक्षणिक संस्थानों में भारत के भी 3 संस्थान शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X