फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   budget 2019 now tax payers can use aadhaar card instead of pan to file income tax return

पैन कार्ड या आधार नंबर, किसी से भी फाइल किया जा सकेगा आयकर रिटर्न

Fri, 05 Jul 2019 02:52 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 05 Jul 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
budget 2019 now tax payers can use aadhaar card instead of pan to file income tax return
करदाताओं को राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब उनको पैन कार्ड के बजाए आधार कार्ड से रिटर्न भरने की सुविधा दे दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में 120 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार कार्ड है। जिनके पास पैन नहीं है, वे आधार कार्ड से इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं। इससे कई लोगों को फायदा मिलेगा। फिलहाल आधार कार्ड को आईटीआर फाइल करने के लिए जरूरी कर दिया गया है। 
विज्ञापन

इसलिए लिंक कराना है जरूरी 

आयकर विभाग ने कहा है कि करदाताओं को अपना रिटर्न भरने के लिए पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर करदाता अपने रिटर्न को फाइल नहीं कर पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल सितंबर में केंद्र की आधार योजना को संवैधानिक रूप से वैध माना था। कोर्ट ने कहा था कि पैन देते समय और रिटर्न भरते समय आधार का उल्लेख अनिवार्य बना रहेगा।
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने किया स्पष्ट

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एक अप्रैल 2019 या इसके बाद दायर होने वाले आयकर रिटर्न में आयकरदाता को पैन के साथ अपना आधार नंबर अनिवार्य रूप से देना होगा। फिलहाल रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे आयकरदाताओं को 30 सितंबर तक पैन और आधार को जोड़ने से मोहलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कराएं लिंक

  • आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट (www.incometaxindiaefiling.gov.in) को इंटरनेट पर खोल लें।
  • यहां पर बायीं तरफ दिए लाल रंग के link Adhaar पर क्लिक करें।
  • अगर आपका आयकर अकाउंट नहीं बना है तो पंजीकरण करा लीजिए।
  • क्लिक करते ही पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना आधार नंबर, पैन नंबर और आधार के अनुसार नाम भरना होगा। 
  • इसके बाद दिया गया कैप्चा कोड टाइप करें।
  • जानकारी भरने के बाद नीचे दिख रहे link Adhaar ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा। 

पता कर सकते हैं आधार पैन कार्ड लिंक का स्टेटस

  • आयकर विभाग की वेबसाइट  incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा। 
  • यहां पर Link Aadhaar के नाम से ऑप्शन है।  
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी।
  • इस विंडो में आपको लाल रंग से ब्लिंक करते हुए Click here पर क्लिक करना होगा।  
  • एक नया पेज खुलेगा, इसमें पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर देना होगा।  
  • इसके बाद आपको कार्ड लिंक होने का स्टेटस पता चल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed