फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चोरी की नियत से घर में घुसा युवक, गिरफ्तार

चोरी की नियत से घर में घुसा युवक, गिरफ्तार

Mon, 25 Feb 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
चोरी की नियत से घर में घुसा युवक, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिले के गांव मानहेरू में बीती देर रात को गांव का ही एक युवक चोरी की नियत से दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ जिसकी आहट पाकर घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला जाग गई। इसके बाद शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। मामले की शिकायत सदर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव मानहेरू निवासी विकास ने बताया कि बीती देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उनके घर गांव का ही नीरज नामक युवक चोरी की नियत से दीवार फांदकर घुस गया। इसी दौरान घर में मौजूद उसकी मां सुदेश देवी जाग गई और उसने नीरज को पहचान लिया। इसके बाद उसकी मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह भी जाग गया और उसने भागने का प्रयासकर रहे नीरज को दबोचने की कोशिश की, मगर वह उसे धक्का देकर भाग निकला। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed