{"_id":"615eda3c8ebc3ec240436674","slug":"bjp-bihar-state-in-charge-mp-harish-dwivedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा बिहार के प्रदेश प्रभारी बने सांसद हरीश द्विवेदी, बोले- दायित्व का करूंगा निर्वहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा बिहार के प्रदेश प्रभारी बने सांसद हरीश द्विवेदी, बोले- दायित्व का करूंगा निर्वहन
Thu, 07 Oct 2021 05:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Oct 2021 05:00 PM IST
सार
सांसद हरीश द्विवेदी ने मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बस्ती की जनता के आशीर्वाद से यह अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी को शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाया है। बृहस्पतिवार को गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसद हरीश द्विवेदी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। इससे पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी बिहार के सह प्रभारी थे। अभी पिछले सप्ताह ही उनको संसद की याचिका समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया है।
विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी ने मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बस्ती की जनता के आशीर्वाद से यह अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से करुंगा। कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने से एक बार फिर बस्ती जनपद का नाम गौरवांवित हुआ है।
विज्ञापन
सांसद को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी बिहार के प्रवास पर हैं। मनोनयन के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस ने सोशल मीडिया पर भी सांसद को बधाई दी।