फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a idea can change your life

एक स्टार्टअप आइडिया बदल सकता है अापकी जिंदगी

Tue, 16 Jan 2018 09:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 Jan 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
a idea can change your life
डेमो पिक
अपने स्टार्टअप आइडिया से बिजनेस शुरू करने की चाह रखने वालों के पास लेक्चर सीरीज ‘उत्थान अ स्टार्टअप निर्माण’ में शामिल होने का खास अवसर है। यह आयोजन ‘अमर उजाला’ दि इंडस एंटरप्रिन्योर (टाई) यूपी चैप्टर और आईआईटी कानपुर के सिंडिकेट बैंक आंत्रप्रिन्योरशिप रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (एसबीईआरटीसी) की ओर से बुधवार 17 जनवरी को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) नवाबगंज में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


 

एक आइडिया को बेहतर स्टार्टअप में तब्दील किया जा सकता है

a idea can change your life
डेमो पिक
इसमें देश के बड़े निवेशक, मेंटर (गाइड) और वेंचर कैटलिस्ट उत्तर प्रदेश के को-फाउंडर विनायक नाथ बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगे। वह अपने संबोधन में स्टार्टटप शुरू करने का तरीका समझाएंगे। बताएंगे कि कैसे एक आइडिया को बेहतर स्टार्टअप में तब्दील किया जा सकता है। इसके लिए कौन-कौन सी बातें अहम है और कहां-कहां से इसके लिए आर्थिक सहायता मिल सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्टअप को अच्छे बिजनेस में बदलने का तरीका

a idea can change your life
डेमो पिक
​दूसरी ओर इंडस्ट्रलिस्ट गोपाल सुतवाला भी स्टार्टअप को अच्छे बिजनेस में बदलने का तरीका बताएंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आप सीधे विश्वविद्यालय में अपरान्ह दो बजे पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7266053356 पर अक्रम से संपर्क करके भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया नि:शुल्क है।

 
विज्ञापन

कृषि उद्यमी अशोक बताएंगे सफलता की कहानी

a idea can change your life
डेमो पिक
सीड प्रोडक्शन करके नया मुकाम हासिल कर चुके कृषि उद्यमी अशोक कुमार सिंह कार्यक्रम में अपनी सफलता की कहानी बताएंगे। अशोक जय गुरूदेव स्वयं सहायता समूह के संस्थापक सदस्य हैं। यह समूह जैविक खेती और बीज उत्पादन के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रहा है। अशोक को कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

 

हर कोई बन सकता है इस कार्यक्रम का हिस्सा

a idea can change your life
डेमो पिक
‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है। इसके लिए न तो कोई उम्र की सीमा है और न ही किसी तरह की शैक्षिक योग्यता की बाध्यता। जरूरी है तो केवल स्टार्टअप के लिए शानदार आइडिया जो आपको नई ऊंचाईयों तक पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed