फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Gochar 2025 Saturn Transit in March Date Know Shani Sade Sati And Dhaiya Impact On Zodiac Sign

Shani Gochar 2025: साल 2025 में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या

Sat, 04 Jan 2025 12:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 04 Jan 2025 12:42 PM IST
सार

Shani Gochar 2025: करीब ढाई साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में रहने के बाद शनिदेव 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी और किन पर ढैय्या का रहेगा प्रभाव।
 

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Saturn Transit in March Date Know Shani Sade Sati And Dhaiya Impact On Zodiac Sign
Shani Gochar 2025: शनि के 29 मार्च 2025 को राशि बदलने के कारण साढ़ेसाती और ढैय्या में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shani Gochar 2025: अब नया साल 2025 शुरू हो चुका है। साल 2025 में न्याय और कर्मफलदाता शनि करीब ढाई वर्षों के बाद राशि बदलने वाले हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं जिस कारण से ज्योतिषीय प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर काफी समय तक रहता है। ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही खास होता है। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं और 29 मार्च को कुंभ की अपनी करीब ढाई साल की यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के 29 मार्च 2025 को राशि बदलने के कारण साढ़ेसाती और ढैय्या में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी वहीं कुछ से खत्म हो जाएगी।  आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या।

विज्ञापन


                                      साल 2025 में शनि साढ़ेसाती

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर अभी शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। जब शनि इस साल 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे तो मकर राशि वालों के ऊपर से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। मकर राशि वालों पर शनि की उतरती हुई साढ़ेसाती का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यों में सफलता और धन लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
कुंभ राशि 

अभी कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण जारी है। कुंभ राशि शनि की स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि हैं। 29 मार्च 2025 को जब शनि का गोचर होगा तब इस राशि पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण बहुत ही कष्टकारी होता है लेकिन जब शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू होता है तो कष्टों में कमी आने लगती है। ऐसे में साल 2025 में कुंभ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। अधूरा काम पूरा होगा और भाग्य का अच्छा साथ भी मिलेगा। पुराने कोर्ट-कचहरी के मामलों का निपटारा होगा और परेशानियां दूर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
मीन राशि 

वर्तमान समय में शनि के कुंभ राशि में होने के चलते साल 2025 के शुरुआत में साढ़ेसाती का पहला चरण जारी रहेगा, लेकिन जैसे ही 29 मार्च 2025 को शनि का गोचर इसी राशि में होगा तब मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। साल 2025 में मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहने क कारण जीवन में तमाम तरह की दिक्कतें आएंगी। धन हानि और नौकरी में परेशानियां बढ़ेंगी। सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना होगा। कार्य में तरह-तरह की रुकावटें आनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में मीन राशि वालों को ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। 

मेष राशि

अभी मेष राशि पर न तो शनि की साढे़साती है और न ही ढैय्या। लेकिन 29 मार्च 2025 को जैसे ही शनि मीन राशि में गोचर होंगे मेष राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण होगा। नौकरी और करियर को लेकर आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।

 
शनि ढैय्या 2025
कर्क राशि
29 मार्च 2025 को शनि का राशि परिवर्नत होगा। कर्क राशि पर 29 मार्च तक शनि की ढैय्या रहेगी, फिर इसके बाद खत्म हो जाएगी। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया कारोबार या नई नौकरी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर 29 मार्च 2025 तक शनि की ढैय्या का असर रहेगा फिर इसके बाद खत्म हो जाएगी। कुछ परेशानियां रहेंगी। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनी रहेगी और सेहत संबंधी परेशानियां भी होंगी। 
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर 29 मार्च को जब शनि का राशि परिवर्तन होगा तब इसके बाद से शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। कार्य में देरी और अड़चनें आनी शुरू होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियां और घर में क्लेश शुरू हो जाएंगे। सेहत संबंधी दिक्कतें रहेंगी। 
धनु राशि 
29 मार्च 2025 के बाद से सिंह राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। करियर-कारोबार में दिक्कतें आएंगी। नौकरी में आसानी से कोई भी लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होगी।
 



यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed