धनु राशिफल 2023
धनु राशि के जातक विचारों से बहुत आजाद होते हैं। बुद्धिमान लोगों के प्रति यह लोग आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इस राशि के जातक दिल से साफ और विश्वास योग्य होते हैं। कार्यक्षेत्र में यह लोग अच्छे अध्यापक और दार्शनिक साबित होते हैं। धनु राशि के जातक भविष्य को आशावादी नजरिए से देखते हैं। आपकी आंखे चमकदार होती हैं और आप सामान्य रूप से प्रसन्न रहते हैं। धनु राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं।
करियर
वर्ष के शुरुआत में ही शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा एक सुखद संकेत है। नया वर्ष नई उपलब्धि, नई उम्मीदों के लिए जाना जाएगा। इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी इस वर्ष आपको करियर के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यहां तक कि आप इतने भाग्यशाली होंगे कि आपको अपने कौशल के दम पर नौकरी मिलेगी। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित भी होंगे। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति अप्रैल तक कोई बड़ा कार्य होने का संकेत दे रहे हैं। अप्रैल के पश्चात् बृहस्पति का गोचर मेष राशि में होने से आपको व्यापारिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।
पारिवारिक जीवन
धनु राशि वालों को परिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के प्रबल संकेत मिलते हैं। अगर नया घर लेने का सोच रहे हैं तो इस वर्ष सफलता मिल सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर जो चिंताएं चल रही थी वह इस वर्ष दूर होंगी। माता-पिता को कोई धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। अप्रैल तक संतान से संबंधित जो चिंताएं हैं वह अप्रैल के बाद दूर हो जाएंगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना भी इस वर्ष बनती है।
स्वास्थ्य
इस वर्ष स्वास्थ्य जीवन के लिए बहुत ही बढ़िया रहने का अनुमान है। शनि की साढ़ेसाती समाप्त होने से मानसिक चिंताएं दूर होंगी। जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा किन्तु राहु का गोचर पंचम भाव में कुछ उदर संबंधित परेशानियां दे सकता है। अप्रैल के पश्चात इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा ,लेकिन खानपान में ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। योगाभ्यास करते रहें और यह आपके लिए बेहतर रहेगा। घर का वातावरण अच्छा रहने से मानसिक सुख शांति बनी रहेगी।
परीक्षा-प्रतियोगिता
शिक्षा के क्षेत्र में धनु राशि के जातकों को अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। एकाग्रता को भंग ना होने दें। पांचवें भाव में राहु का गोचर एकाग्रता को भंग करता है। अप्रैल में देवगुरु बृहस्पति जैसे ही आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे शिक्षा के मामलों में आशातीत सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। किसी उच्च संस्थानों में दाखिले का सपना इस वर्ष पूरा हो सकता है।
उपाय
वर्ष के शुरूआत भगवान विष्णु को पीले पुष्पों की माला पहनाकर करें और हर गुरुवार को गाय को हरा चारा गुड़ चना आदि खिलाते रहे। घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और हर बृहस्पतिवार को उसकी पूजा करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।