Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय

Tue, 17 Nov 2026 04:36 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 17 Nov 2026 04:36 PM IST
सार

Shani Sade Sati 2027  3 जून 2027 को शनिदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के साथ वृषभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं वृषभ राशि वालों के जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Vrishabh Rashi Shani Sade Sati 2027 effects upay
शनि की साढ़े साती 2027 - फोटो : AI

Vrishabh Rashi Shani Sade Sati 2027: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इसके कारण किसी राशि पर साढ़े साती शुरू होती है, तो किसी को इससे राहत मिलती है। 3 जून 2027 को शनिदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के साथ वृषभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। शनि और वृषभ राशि के स्वामी शुक्र के बीच मित्रता का संबंध होने के कारण इस दौरान अच्छे और चुनौतीपूर्ण, दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं वृषभ राशि वालों के जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Trending Videos
Vrishabh Rashi Shani Sade Sati 2027 effects upay
वृषभ राशि पर साढ़े साती के प्रथम चरण का प्रभाव - फोटो : adobe

वृषभ राशि पर साढ़े साती के प्रथम चरण का प्रभाव
शनि की साढ़े साती के तीन चरण होते हैं और प्रत्येक चरण लगभग ढाई साल तक रहता है। वर्ष 2027 में वृषभ राशि पर पहला, मेष राशि पर दूसरा और मीन राशि पर तीसरा चरण प्रभावी होगा। इस दौरान वृषभ राशि वालों को इन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है:

  • बेवजह के खर्च बढ़ने से आर्थिक बजट प्रभावित हो सकता है।
  • मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम मिलने में देरी हो सकती है।
  • नौकरीपेशा लोगों पर काम और जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है।
  • निवेश या संपत्ति खरीदने के फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।
  • मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ने की आशंका है।
  • परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद और विवाद हो सकते हैं।
Vrishabh Rashi Shani Sade Sati 2027 effects upay
वृषभ राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : adobe stock

वृषभ राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान
साढ़े साती के दौरान धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी है। वृषभ राशि के जातकों को जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। बिना जांच-पड़ताल के संपत्ति खरीदने, निवेश करने या नौकरी बदलने से परहेज करें। बातचीत में अपनी वाणी पर संयम रखें और बेवजह के विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और किसी का अपमान न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vrishabh Rashi Shani Sade Sati 2027 effects upay
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला AI

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव की कृपा पाने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं:

  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
  • शनिवार को गरीब और जरूरतमंद लोगों को काले तिल, सरसों का तेल, काली उड़द या कंबल दान करें।
  • प्रत्येक शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनिदेव का स्मरण करें।

 

वास्तु: पूजा घर से जुड़े इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, नहीं तो आर्थिक तंगी का हो सकता है सामना

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed