Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu shastra these morning habits can change your fortune subah uthkar jarur kare ye kaam

वास्तु: सुबह की ये आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Tue, 17 Nov 2026 01:15 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 17 Nov 2026 01:15 PM IST
सार

Morning Vastu Remedies: वास्तु शास्त्र में सुबह की शुरुआत को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि दिन की शुरुआत कुछ शुभ कार्यों से करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में सुबह उठते ही कुछ वास्तु नियमों का पालन करना सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
Vastu shastra these morning habits can change your fortune subah uthkar jarur kare ye kaam
सुबह के वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Morning Vastu Remedies In Hindi: अक्सर माना जाता है कि दिन की शुरुआत का असर पूरे दिन पर पड़ता है। सुबह की ये छोटी-छोटी आदतें न केवल मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करती हैं, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए भी शुभ मानी जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठकर कुछ शुभ आदतें अपनाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है और घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है। 

विज्ञापन



 

  • सुबह नींद खुलते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में मान्यता है कि हथेलियों के अग्र भाग में माता लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती और निचले हिस्से में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में सुबह हथेलियों के दर्शन करने के बाद उन्हें चेहरे पर फेरना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सुबह उठते ही तेल के बर्तन और सुई-धागा देखने से बचने की भी मान्यता है।
  • विज्ञापन

 

  • सुबह उठने के बाद दिन की शुरुआत धरती माता को प्रणाम करके करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बिस्तर से पैर नीचे रखने से पहले धरती को स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके अलावा, सुबह अपने कुलदेवता का स्मरण करना भी शुभ माना जाता है। साथ ही अपशकुन माने जाने वाले पशुओं के नाम लेने से बचना चाहिए। इनमें बंदर, कुत्ता और सूअर जैसे जानवरों के नाम शामिल माने जाते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्योदय के बाद देर तक सोना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में दरिद्रता आती है और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं, सूर्योदय से पहले उठने से शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है। इससे आलस्य दूर होता है और एकाग्रता व कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है।



वास्तु शास्त्र: घर में जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में होगी वृद्धि

 

  • वास्तु में घर के मुख्य द्वार का विशेष महत्व होता है। इसे माता लक्ष्मी के आगमन का स्थान माना जाता है। ऐसे में सुबह घर के प्रवेश द्वार पर जल छिड़कना और साफ-सफाई रखना शुभ माना जाता है।

 

  • सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास और सकारात्मकता में वृद्धि होती है। इसके अलावा, रोजाना सुबह 10-15 मिनट ध्यान या योग करने से मन शांत रहता है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। नियमित योग और ध्यान से दिनभर काम करने की ऊर्जा भी मिलती है।

 

  • सुबह तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना और उसकी परिक्रमा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा, सुबह के समय किसी की बुराई करने या क्रोध करने से बचना चाहिए। दिन की शुरुआत मधुर वाणी और सकारात्मक सोच के साथ करने से पूरे दिन अच्छा माहौल बना रहता है।



वास्तु: पूजा घर से जुड़े इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, नहीं तो आर्थिक तंगी का हो सकता है सामना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed