रुड़की। भगवानपुर के सिकंदरपुर भैंसवाल स्थित वाहन स्क्रैपिंग सेंटर में मानकों की अनदेखी सामने आने पर आरटीओ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान सेंटर में कई गंभीर खामियां मिलने पर अधिकारियों ने उसे सील करवा दिया। साथ ही सभी कमियां दूर होने तक वाहन स्क्रैपिंग और विखंडन से संबंधित कार्य बंद रखने के निर्देश दिए हैं।