फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चर्च से बेगम समरू के महल तक निकली शोभायात्रा

मेरठ। महोत्सव के समापन पर दोपहर करीब तीन बजे चर्च से सरधना के बेगम समरू के महल स्थित संत चार्ल्स कॉलेज तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का विशेष आकर्षण संत पोप ग्रेगरी सोलहवें की ओर से बेगम समरू को भेंट किया गया पवित्र तबर्रुक (रेलिक) रहा, जिसे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ शोभायात्रा में शामिल किया गया। हजारों श्रद्धालु धार्मिक गीतों और प्रार्थनाओं के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रही बालिकाएं पुष्पवर्षा कर रही थीं। उनके पीछे श्रद्धालु कृपाओं की माता मरियम की तस्वीर लेकर चल रहे थे। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। संत चार्ल्स कॉलेज पहुंचने पर धर्माध्यक्ष की ओर से पवित्र यूखरिस्त की आशीष दी गई। इसके साथ ही दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें