बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Kareena kapoor biography & profile

करीना कपूर

  • Full name
    करीना कपूर
  • Born
    1980-09-21
  • Gender
    Female
  • Occupation
    actress, fashion designer
  • Nationality
    Indian
  • Spouse
    saif ali khan
  • Spouse(Dob)
    1970-08-16
  • Spouse(Sex)
    Male
  • Child
    taimur
  • Child(Dob)
    2016-12-20
  • Child(Sex)
    Male
  • height
    1.65 m
करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। सिनेमा जगत की फर्स्ट फैमिली की इस लाड़ली बेटी का प्यार का नाम या कहें निक नेम बेबो है। इनके पिता रणधीर कपूर और और मां बबिता ने भी अपनी एक्टिंग से फिल्म जगत को खूब रौशन किया। साल 2000 में करीना कपूर के फिल्मी सफर की शुरुआत 'रिफ्यूजी' फिल्म से हुई। रिफ्यूजी में इन्हें अभिषेक बच्चन के अपोजिट कास्ट किया गया।

भोले-भाले अवतार के साथ एंट्री करने वाली 'बेबो' के बोल्ड अवतार को भी खूब पसंद किए गए। कभी खुशी कभी गम की 'पू' तो फिर 'जीरो फिगर' वाली करीना ने अपने पैर बॉलीवुड में कसकर जमा लिए। बड़ी बहन करिश्मा कपूर तब तक फिल्मों का एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। लेकिन बेबो की एक्टिंग ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि कपूर खानदान की नसों में एक्टिंग दौड़ती है।

करीना कपूर की शादी
करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 में पटौदी खानदान के इकलौते वारिश सैफ अली खान से शादी करके करीना कपूर बन गईं करीना कपूर खान। हालांकि बॉलीवुड ने अपनी चहेती बेबो को एक और प्यारा सा नाम दिया, सैफीना। कपूर खानदान की बेटी और पटौदी खानदान के बेटे की इस शादी को जमकर कवरेज मिली। द वॉल स्ट्रीट ऑफ जर्नल में मशहूर कॉलमिस्ट रूपा सुब्रमण्यम ने इस शादी पर ndia's "wedding and social event of the year".शीर्षक से एक आर्टिकल भी लिखा था। 
प्रेग्नेंसी को दिया एक नया अंदाज 
शादी जितनी चर्चा में रही उतना ही चर्चित रहा इनका मां बनना। मदरहुड को बेहद स्टाइलिश अंदाज में जीने की वजह से सैफीना को खूब कवरेज मिला। 20 दिसंबस, 2016 को करीना कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन बेटे के नाम को लेकर खूब हंगामा कटा। जब पापा सैफ ने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा तो फिर क्या था सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडिया में खूब कवरेज मिली। 

डिजायनर करीना कपूर 
कम ही लोग जानते होंगे कि करीना कपूर बेहद अच्छी एक्टर ही नहीं बल्कि डिजायन और लेखक भी हैं। करीना कपूर तीन किताबों में को-आथर हैं। एक आटोबायोग्राफिकल मेमॉवयर और दो न्यूट्रीशन गाइड। 'ग्लोबस' के साथ मिलकर इन्होंने डिजायनर कपड़ों की चेन भी शुरू की। 

करीना कपूर एक लेखक
साल 2009 में करीना कपूर ने न्यूट्रिशनिस्ट रुजता दिवाकर के साथ मिलकर सेहतमंद खान-पान विषय पर  'Don't Lose Your Mind, Lose Your Weight'  शीर्षक से एक किताब लिखी। इसे रेंडम हाउस पब्लिकेशन्स ने पब्लिश किया। इस किताब का फॉलोअप  'Women and The Weight Loss Tamasha' शीर्षक से  दो साल बाद रिलीज किया गया। फरवरी, 2013 में करीना कपूर ने रोचेल्ला पिंटो के साथ मिलकर 'The Style Diary of a Bollywood Diva' शीर्षक से एक ऑटो बायोग्राफिकल मेमॉवयर पब्लिश किया।  

मशहूर फिल्में
रिफ्यूजी-2000, आशोका और कभी खुशी कभी गम-2001, चमेली-2004, ओमकारा-2006, जब वी मेट-2007,थ्री इडियट्स-2009, रा-वन-2010, का एंड की-2016, बजरंगी भाईजान-2015, उड़ता पंजाब-2016 




 

करीना कपूर: 'तुम हमेशा सबसे बेस्ट की हकदार हो'; ननद सोहा अली खान के जन्मदिन पर बेबो भाभी ने लुटाया प्यार

04 Oct 2026
30 Sep 2026
28 Sep 2026
21 Sep 2026
21 Sep 2026
18 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
14 Sep 2026
14 Sep 2026
13 Sep 2026
विज्ञापन
11 Sep 2026
10 Sep 2026
विज्ञापन
09 Sep 2026
08 Sep 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
27 Aug 2026
26 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed