कपिल शर्मा शो: सैफ के इतनी बार प्रपोज करने के बाद मानी थीं करीना, एक्ट्रेस ने किए मजेदार खुलासे; देखें वीडियो
Kareena Kapoor And Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर जल्द ही कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं। जानिए एपिसोड में क्या कुछ रहेगा खास।
विस्तार
कितनी बार किया सैफ ने करीना को प्रपोज?
शादी के 14 साल पूरे होने पर करीना कपूर और सैफ अली खान कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं। शो से सामने आए प्रोमो में कपल के बीच काफी मजेदार बातों की झलक मिलती है। शो के दौरान करीना कपूर प्रपोजल को लेकर भी बड़ा खुलासा करती हैं।
करीना ने बताया कि सैफ ने उन्हें मुंबई में प्रपोज किया, ग्रीस में प्रपोज किया फिर पेरिस में प्रपोज किया। तब जाकर मैंने हां किया। इस पर सैफ कहते हैं कि अगर आप मुंबई में मान जाती, तो काफी पैसे बचते मेरे।
सैफ अली खान अपनी पढ़ाई को लेकर भी बड़ा खुलासा करते हैं। जब कपिल में उनसे पूछते हैं कि क्या आप पढ़ाई में अच्छे थे? तो सैफ कहते हैं कि अगर पढ़ाई में अच्छा होता तो फिल्म इंडस्ट्री में क्यों आता। इसके बाद जब कपिल करीना से पूछते हैं कि क्या सैफ सोते वक्त खर्राटे लेते हैं? तो करीना हां कहती हैं।
इस पर सैफ करीना से पूछते हैं, 'आप क्या करती हैं।' सैफ आगे बताते हैं कि करीना भी खर्राटे लेती हैं और खुलासा करते हैं कि एक बार उन्होंने रिकॉर्ड भी किया था। सैफ आगे कहते हैं कि वो रिकॉर्डिंग देखकर उन्होंने खुदसे पूछा था कि क्या ये वही 'करीना कपूर' हैं।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: क्या 'जेलर 2' के सामने पस्त हुई 'रणबाली'? सुस्त हुई 'दृश्यम 3' की कमाई, जानें कलेक्शन
शो में सैफ और करीना रोमांटिक डांस करते भी नजर आते हैं। वीडियो देखकर साफ है कि आने वाले एपिसोड में जमकर हंसी-मजाक और मजेदार पल देखने को मिलेंगे।
देखें वीडियो-