फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incidents News In Hindi

Updates: झारखंड में नामांकन के बाद वांछित लोकसभा प्रत्याशी गिरफ्तार; पढ़ें देश की अहम खबरें

Sun, 05 May 2024 07:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 07:02 AM IST
सार

झारखंड पुलिस ने रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को नामांकन के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर 2021 में सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने का आरोप है। पढ़ें देश की अहम खबरें

विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incidents News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड पुलिस ने रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को नामांकन के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर 2021 में सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि महतो इस बार चुनावी रण में उतरे थे, लेकिन वांछित होने के कारण उन्हें पकड़ लिया गया... उनके खिलाफ कार्ट ने वारंट जारी किया था।  
विज्ञापन

 

करीना कपूर बनीं यूनिसेफ इंडिया की राष्ट्रीय एंबेसडर
यूनिसेफ इंडिया ने अभिनेत्री करीना कपूर खान (43) को राष्ट्रीय एंबेसडर नियुक्त किया है। वह प्रत्येक बच्चों के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा व लैंगिक समानता के अधिकारों को आगे बढ़ाने के संगठन के कामकाज देखेंगी। करीना यूनिसेफ इंडिया के लिए सेलिब्रिटी अधिवक्ता के रूप में सेवा दे चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के खिलाफ 29 जून को होगी मानहानि मामले की सुनवाई
अदालत ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सुनवाई 29 जून तक के लिए टाल दी है। राहुल के वकील नारायण अय्यर ने कहा कि भिवंडी मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई के लिए जब मामला आया, तो इस आधार पर स्थगन की मांग की गई कि आवेदक की दायर रिट याचिका हाईकोर्ट में लंबित है और उस पर अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई 29 जून को तय की है।  
विज्ञापन

तमिलनाडु: खेत में मिला कांग्रेस नेता का अधजला शव
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक खेत में जिला कांग्रेस नेता जयकुमार धनसिंह का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। हाल ही में उन्होंने अपनी जान को खतरा होने का दावा किया था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि वह कांग्रेस की तिरुनेलवेली (पूर्व) इकाई के प्रमुख थे। इस मामले की जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की हैं। 

सीबीआई ने केरल पुलिस के चार अधिकारियों को किया गिरफ्तार
केरल के तनूर में एक युवक की हिरासत में मौत मामले में सीबीआई ने शनिवार को चार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पिछले साल एक अगस्त को पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स रखने के संदेह में पांच युवाओं को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक तामीर जिफरी (30) पुलिस का उत्पीड़न झेल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई । सूत्रों ने बताया कि निलंबित चल रहे इन चारों अधिकारियों को सीबीआई की टीम ने उनके घरों से गिरफ्तार किया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

तमिलनाडु में 97 किलोग्राम सी कुकुंबर मिले 
तमिलनाडु के उत्तरी वेदलाई समुद्री तट से भारतीय तट रक्षक ने 97 किलोग्राम सी कुकुंबर बरामद किए हैं। आईसीजी अधिकारियों ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कीमती प्रजातियों को बाद में संरक्षण के लिए तमिलनाडु वन विभाग को सौंप दिया गया। यह एक शाखा वाले समुद्री जीव हैं, जो समुद्र तल पर पाए जाते हैं। इनकी त्वचा चमड़े जैसी होती है। शरीर लंबा होता है, जिसमें एक शाखा वाला गोनैड होता है। लुप्तप्राय होने के चलते यह प्रजाति संरक्षित है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत इन जीवों की तस्करी अपराध है। वहीं, इनकी तस्करी के पीछे का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमतों का होना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed