फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saifalikhan shared his childhood photo on social media wife kareena kapoor compared with her son

सैफ अली खान: छोटे नवाब ने साझा की बचपन की तस्वीर, पोस्ट देखकर करीना ने की तैमूर से की तुलना

Sun, 18 Oct 2026 07:40 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Oct 2026 07:40 PM IST
सार

Saif Ali khan Post: सैफ अली खान ने अपने बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसी के साथ उन्होंने पोस्ट के साथ एक प्यारे से कैप्शन में फोटो लेने की जगह और कपड़ों के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
saifalikhan shared his childhood photo on social media wife kareena kapoor compared with her son
सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सैफ अली खान ने कुछ दिनों पहले ही अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। इसके बाद से ही वह लगातार कई पोस्ट फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। जानें क्या है पोस्ट…

विज्ञापन

क्या है सैफ की पोस्ट में खास? 
सैफ अली खान ने अपने नए नवेले इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह 6-7 साल के दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन में लिखा, ‘क्या यह मैं हूं… 1975 बॉम्बे में, कारमाइकल रोड में मां के घर की छत पर अपनी फेवरेट शर्ट में’ पुरानी होने के कारण तस्वीर थोड़ी धुंधली है मगर इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैफ की यादें ताजा हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

saifalikhan shared his childhood photo on social media wife kareena kapoor compared with her son
सैफ और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

बेबो और सोनम ने की टिम से तुलना? 
सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने पति की इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘क्या यह टिम (तैमूर) है’ वहीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने लिखा, ‘टिम बिल्कुल आपकी तरह दिखता है।’ दोनों ही एक्ट्रसेस ने सैफ के लुक की तुलना तैमूर से की।


विज्ञापन

यूजर्स ने किये मजाकिया कमेंट
सैफ अली खान की पोस्ट पर यूजर्स मे जबरदस्त कमेंट किये। ज्यादातर यूजर्स ने सैफ का घी वाला किस्सा याद किया। एक यूजर ने लिखा, ‘बचपन से घी खाते आ रहे।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हाय सैफ आपको घी मिला या नहीं।’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘बचपन से ही घी भरा रहता है।’ यह सभी कमेंट सैफ के घी पर दिये बयान के बाद यूजर्स ने लिखे, जिसमें सैफ ने कहा था की उन्हें केबीसी को दौरान जीता हुआ घी का दो साल का भंडार आज तक नहीं मिला। 





View this post on Instagram

A post shared by Saif Ali Khan (@saifalikhanpataudi)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed