सैफ अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। यहां वह खुद से जुड़े अपडेट साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने परिवार के साथ अपने टूर की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट लिखा है।
2 of 7
परिवार के साथ ग्रीस में सैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
सैफ की पोस्ट में क्या है?
अभिनेता सैफ अली खान अपने परिवार के साथ ग्रीस पहुंचे हैं। यहां से उन्होंने अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें अभिनेता समुद्र किनारे के नजारे दिखाए हैं। अपने बेटों के साथ मछली पकड़ रहे हैं।
3 of 7
परिवार के साथ ग्रीस में सैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
करीना ने दिया साथ
कुछ तस्वीरों में अभिनेता किताबें पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और धूप का आनंद ले रहे हैं। अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर भी इस ट्रिप का आनंद ले रही हैं।
4 of 7
परिवार के साथ ग्रीस में सैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
क्यों खास है पोस्ट का कैप्शन?
सैफ के कैप्शन ने इन तस्वीरों में एक निजी एहसास जोड़ दिया। ग्रीक पौराणिक कथाओं के प्रति अपने लगाव के बारे में बात करते हुए, उन्होंने याद किया कि कैसे उनके पिता उन्हें सोने से पहले ग्रीक कथाएं पढ़कर सुनाया करते थे। सैफ अली खान ने हर तस्वीर के साथ एक अलग कैप्शन लिखा है।
5 of 7
परिवार के साथ ग्रीस में सैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
सैफ ने क्या लिखा?
सैफ अली खान ने तस्वीरें के कैप्शन में लिखा, 'मेरे पिता कभी-कभी रात में मुझे ग्रीक पौराणिक कथाएं पढ़कर सुनाते थे। मैंने पढ़ा है कि कैसे स्वर्ग और पृथ्वी के मिलन से बाकी सब कुछ रचा गया। यूनानियों का मानना था कि हर छोटी खाड़ी में एक 'निम्फ' और हर उपवन में एक 'ड्रायड' रहती है। मुझे यह खयाल बहुत पसंद है।'