GTA 6: पीएम मोदी ने बताया जीटीए 5 और जीटीए 6 के बीच देश ने कितनी की तरक्की, क्या है इस गेम का भारत से कनेक्शन?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Thu, 19 Nov 2026 10:56 AM IST
सार
  • पीएम मोदी ने शेयर किए जीटीए मीम्स।
  • कहा- भारत बिल्कुल नया गेम खेल रहा है।
  • जीटीए 5 से अब तक का बदलाव दिखाया।
  • यूपीआई, हाई-स्पीड रेल और एविएशन की दिखी झलक।
Between GTA V & VI: PM celebrates India’s development with reference to iconic game
50 घंटे में खत्म कर सकेंगे गेम। - फोटो : रॉकस्टार गेम्स

    विस्तार

    दुनिया भर में चल रहे गेमिंग ट्रेंड और पॉपुलर कल्चर का इस्तेमाल करते हुए पीएम मोदी ने खास पोस्ट शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर 2026 को जीटीए-थीम वाले वायरल मीम्स की एक सीरीज शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "भारत एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है!",जिसका मुख्य मकसद 'GTA V' के समय से लेकर अब तक देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था में हुए बड़े बदलावों को दिखाना था।