करीना कपूर: 'जीना यहां मरना यहां', दिवाली पर अभिनेत्री को आया माता-पिता पर प्यार; करिश्मा की भी दिखी झलक
- करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी एक अभिनेत्री हैं।
- बेबो के मुताबिक उनकी मां मध्यवर्गीय परिवार से आती हैं और उनके नाना अभिनेता थे।
- करीना हाल ही में 'दायरा' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आईं थीं।
विस्तार
इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'जीना यहां, मरना यहां, मां और पापा के सिवाय, जाना कहां? सभी को दीवाली की शुभकामनाएं। अपने माता-पिता से प्यार करना ही सबकुछ है।'
सलीम खान: 'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान; मोहित चौहान ने शो में किया अभिनेता के पिता का जिक्र; वीडियो वायरल
करीना कपूर अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं। उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी एक अभिनेत्री हैं। करीना की शादी सैफ अली खान से हुई है और उनके दो बेटे हैं- तैमूर और जहांगीर। करीना अक्सर त्योहारों और पारिवारिक मिलन-समारोहों के दौरान अपने बेटों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
एक पॉडकास्ट में करीना ने अपने परिवार के बारे में कहा, 'मेरी मां (बबीता) एक बहुत ही मध्यमवर्गीय परिवार से आती थीं। मेरे नाना (हरि शिवदसानी) भी एक अभिनेता थे, मगर हमें कभी ऐसा महसूस नहीं कराया गया कि हम किसी फिल्मी परिवार से हैं। मैं पहली बार 8 या 9 साल की उम्र में किसी सेट पर गई थी। जब चिंटू अंकल (ऋषि कपूर) कश्मीर में रेखा जी के साथ शूटिंग कर रहे थे। उन दिनों मेरे दादाजी (राज कपूर) भी बहुत आराम से रहते थे। किसी को भी यह महसूस नहीं होता था कि वह बहुत बड़े सितारे हैं। वह कला और संस्कृति के प्रति बहुत जुनूनी थे।'
करीना अपने चैट शो 'व्हाट विमेन वांट' के साथ वापस आ गई हैं। उन्हें सैफ के साथ 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में भी देखा गया था। वहां इस जोड़े ने पिछले साल उनके घर पर सैफ पर हुए चाकू के भयानक हमले के बारे में विस्तार से बात की।
करीना का वर्कफ्रंट
- काम की बात करें तो करीना हाल ही में इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा 'दायरा' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आईं।
- इस फिल्म में करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अधिकारियों के किरदार में हैं।
- दोनों किशोर अपराध की अंधेरी और दुनिया से निपटते हुए एक-दूसरे के आमने-सामने आते हैं।