Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nidhi Dutta Diwali Party Kareena Kapoor Shilpa Shetty Sonakshi Sinha And Other Celebs Turn Heads

दिवाली 2026: सितारों से सजी निधि दत्ता की पार्टी, करीना-वरुण से लेकर शिल्पा शेट्टी ने अपने लुक से खींचा ध्यान

Sun, 08 Nov 2026 08:13 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 08 Nov 2026 08:13 AM IST
सार

  • दिवाली हो और बॉलीवुड सितारों की पार्टी की रौनक न दिखे, ऐसा भला कैसे हो सकता है। 
  • इन दिनों फिल्मी सितारों के बीच दिवाली पार्टियों का सिलसिला जारी है।
  • इसी कड़ी में फिल्म निर्माता जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया।

विज्ञापन
Nidhi Dutta Diwali Party Kareena Kapoor Shilpa Shetty Sonakshi Sinha And Other Celebs Turn Heads
निधि दत्ता की दिवाली पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निधि दत्ता की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे अपने परिवार और करीबियों के साथ पहुंचे। करीना कपूर, राशा थडानी, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, ईशा देओल, अरबाज खान, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, सारा अली खान, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल और अर्जुन कपूर समेत कई हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन


रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी पार्टी में साथ नजर आए। इस दौरान कपल एथनिक आउटफिट में दिखाई दिया। दोनों की जोड़ी ने कैमरे के सामने खूब पोज दिए।


शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी पार्टी में साथ पहुंचे। शिल्पा ने सफेद रंग का खूबसूरत अनारकली सूट पहना था, जिस पर काले और सुनहरे रंग की हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और ट्रेडिशनल फुटवियर पहने। वहीं, राज कुंद्रा काले रंग के पारंपरिक आउटफिट में नजर आए। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सारा अली खान 
सारा अली खान भी अपने एथनिक लुक में नजर आईं। लाल कलर की ड्रेस में वो भी काफी शानदार लग रहीं थीं। 


वरुण धवन 
वहीं, वरुण धवन काले रंग के पारंपरिक आउटफिट में नजर आए। उनका यह लुक काफी शानदार था।


सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल  
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी पार्टी में पहुंचे। दोनों का अंदाज काफी खास रहा। रेड-व्हाइट के कॉम्बो में कपल काफी शानदार लग रहा था। दोनों साथ में काफी खुश दिखाई दिए।



अर्जुन कपूर  
अर्जुन कपूर भी इस जश्न का हिस्सा बने। वह काले रंग का कुर्ता पहने नजर आए। उनका ऑल-ब्लैक लुक पार्टी के लिए काफी स्टाइलिश था।


राशा थडानी
वहीं, राशा थडानी चमकीले सिल्वर और ग्रे रंग की खूबसूरत साड़ी में दिखाई दीं। साड़ी पर की गई शिमरी डिटेलिंग उनके लुक को और आकर्षक बना रही थी। 


ईशा देओल  
ईशा देओल भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। वह हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं। उनका यह सादगी भरा अंदाज त्योहार के मौके के लिए एकदम परफेक्ट था।


अरबाज खान  
अरबाज खान भी पार्टी में पहुंचे। वह काले रंग के आउटफिट में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कुर्ते के साथ चमकदार कढ़ाई वाली जैकेट पहनी थी। उनका यह लुक काफी क्लासी और स्टाइलिश दिखाई दिया।


करीना कपूर 
पार्टी में करीना कपूर का अंदाज काफी खास नजर आया। वह अपने ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पीले-हरे रंग का खूबसूरत सूट पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed