{"_id":"6adb8b32d685735661009572","slug":"video-violent-clash-breaks-out-between-two-groups-amid-election-related-animosity-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चुनावी रंजिश में दो पक्ष में जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चुनावी रंजिश में दो पक्ष में जमकर हुई मारपीट
अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:58 PM IST
Link Copied
काशीपुर। कुंडा क्षेत्र की नगर पंचायत गढ़ीनेगी में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट और धारदार हथियारों से हमला हो गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए आरोप-प्रत्यारोप को लेकर रंजिश चल रही थी।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पहला पक्ष मेन बाजार में खड़ा था, तभी दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दीपक और गुरबेल सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस संबंध में गुरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं दूसरे पक्ष के लेखराज झाम निवासी वार्ड-5 ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश और पूर्व में दर्ज प्राथमिकी के चलते विपक्षी पक्ष ने तलवार, कापा और लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें विकास चौधरी, कन्हैया और अमित ढींगड़ा समेत अन्य घायल हो गए।
दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। पहले पक्ष की तहरीर पर सचिन बाठला, मनोज बाठला, पंकज छाबड़ा, तन्नू ढींगरा, सागर कक्कड़, मुकेश चावला व मनीषा चावला और दूसरे पक्ष की तहरीर पर गुरप्रीत सिंह, वरुण, रिषभ, गुरबेल सिंह, ऋषिपाल, दीपक समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल के साक्ष्य व वीडियो फुटेज के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।