{"_id":"699ecb04fec6a972480fdc79","slug":"video-dm-reprimands-officials-for-slow-pace-of-construction-of-satellite-aiims-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: सेटेलाइट एम्स के निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: सेटेलाइट एम्स के निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने लगाई फटकार
रुद्रपुर में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाकर कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) के महाप्रबंधक शंकर बालू को मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारंभ की जा सके। उन्होंने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद के लिए फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिए।डीएम ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।