{"_id":"68fc8a44b83d6015da0b89ed","slug":"video-accused-of-tarnishing-image-with-video-of-mouldy-sweets-in-kashipur-2025-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: फफूंद लगी मिठाई के वीडियो से छवि धूमिल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: फफूंद लगी मिठाई के वीडियो से छवि धूमिल करने का आरोप
कुमाऊं स्वीट्स फर्म के मालिक ने एक अधिवक्ता पर फफूंद लगी मिठाई का वीडियो वायरल करके फर्म की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुराने डिब्बे में गंदा पदार्थ रख कर फर्म को बदनाम करने की साजिश की गई है। जसपुर खुर्द में शुक्रवार की दोपहर कुमाऊं स्वीट्स फर्म के मालिक मो. नवी ने प्रेसवार्ता में कहा कि अश्वनी कुमार सैनी ने फर्म को समाज में अपमानित करने व उनकी छवि धूमिल करने के आशय से सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किया था। उन्होंने दावा किया कि अश्वनी कुमार सैनी न तो कभी फर्म पर मिठाई लेने आए और ना ही किसी सीसीटीवी फुटेज में मिठाई खरीदते हुए नजर आए। उनके पास कोई बिल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अश्वनी कुमार सैनी को मानहानि करने बाबत कानूनी नोटिस भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।