{"_id":"6b0ab2cb31dcb47bfe0c2ea7","slug":"video-tehrimock-drill-for-releasing-water-from-tehri-dam-five-people-trapped-in-the-river-rescued-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"टिहरी बांध से पानी छोड़ने पर मॉक ड्रिल, नदी में फंसे पांच लोगों का किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी बांध से पानी छोड़ने पर मॉक ड्रिल, नदी में फंसे पांच लोगों का किया रेस्क्यू
टिहरी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ जैसी स्थिति बनने पर राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए 28 नवंबर को मॉक ड्रिल की गई। सुबह 10:45 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष, टिहरी से 1000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम तत्काल सक्रिय हुई और विभिन्न घाटों पर पहुंचकर अनाउंसमेंट के जरिए उन्हें खाली करवाया। नदी किनारे रहने वाले लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने और जरूरी सामान साथ ले जाने के लिए सूचित किया गया। इस दौरान तेज बहाव के कारण नदी में फंसे पांच लोगों को मोटर बोट और मैनुअल तरीके से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटनाक्रम में तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि दो को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान मुनिकीरेती पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस, नगर पालिका और मेडिकल टीम मौके पर मौजूद रही। सभी टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।