Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri:7th YCC Cricket Tournament begins in memory of Dharmendra Bhatt, 20 teams will showcase their strength

धर्मेंद्र भट्ट की स्मृति में 7वें YCC क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 20 टीमें दिखाएंगी दमखम

Sat, 28 Nov 2026 06:41 PM IST
Vishal Kumar विशाल कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:41 PM IST
Tehri:7th YCC Cricket Tournament begins in memory of Dharmendra Bhatt, 20 teams will showcase their strength
जाखणीधार ब्लॉक के भटवाड़ा गांव में धर्मेंद्र भट्ट की स्मृति में सातवें YCC क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। जर्मनी में रह रहे प्रवासी भारतीय गिरीश भट्ट के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी एवं भाजपा नेता प्रिंसी रावत ने फीता काटकर और बल्ले से शॉट लगाकर किया। इस दौरान कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब धर्मेंद्र भट्ट की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट को देखकर उनकी मां बच्चु देवी भावुक हो गईं। बेटे की याद में उनकी आंखें नम हो गईं। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसी रावत ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी एक दिन में नहीं बनता, बल्कि उसे अपनी प्रतिभा निखारने के लिए लंबे संघर्ष और मेहनत से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र आज भी विकास के कई मामलों में पीछे है। यहां के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए पर्याप्त सुविधाएं और खेल मैदान तक उपलब्ध नहीं हैं। कई युवा आज भी खेतों और सड़कों पर खेलने को मजबूर हैं। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि भविष्य में अवसर मिलने पर प्रतापनगर के विकास और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस नीति और मजबूत नीयत के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजक गिरीश भट्ट की सराहना करते हुए कहा कि विदेश में रहने के बावजूद उनका अपने गांव और क्षेत्र के युवाओं के प्रति जुड़ाव सराहनीय है। सात समंदर पार रहकर भी वह यहां की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे अजय बडोनी ने बताया कि YCC क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। अब तक छह सफल प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं और इस वर्ष सातवें टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जर्मनी में रह रहे गिरीश भट्ट इस प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में दूर-दराज के क्षेत्रों की कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रत्येक टीम को चार लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रतियोगिता आयोजित होगी। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली किसी भी टीम से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जा रहा है। विदेश में रहकर भी गांव की खेल प्रतिभाओं को मंच दे रहे गिरीश भट्ट का यह प्रयास क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: बाराबंकी में किसान पथ पर ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, केबिन में एक जिंदा जला

28 Nov 2026

गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार गन्ने के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

28 Nov 2026

काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति और सीएम ने किया उद्घाटन

28 Nov 2026

बीएचयू में स्वतंत्रता आंदोलन के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगी

28 Nov 2026

कानपुर: कुरसौली गांव में गली-गली से कूड़े का उठान शुरू, ग्रामीणों को मिली है काफी राहत

28 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: बिजली के खंभे हटने से तेज होगा नया शिवली रोड का चौड़ीकरण

28 Nov 2026

मेरठ: उल्देपुर के पास अवैध कॉलोनियों पर चला एमडीए का बुलडोजर, कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से तीखी बहस

28 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: सीसीएसयू में पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद, डॉ. अभय जेरे ने रखे विचार

28 Nov 2026

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, चचेरा भाई और दूसरी बेटी घायल

28 Nov 2026

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने समझा पुलिस के कामकाज का तरीका

28 Nov 2026

पालिका बोर्ड की बैठक में अतिक्रमण व बाईपास मार्ग पर जाम का मुद्दा छाया रहा

28 Nov 2026

तीन महीने बाद होगा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, निर्माण पूरा नहीं

28 Nov 2026

Video: संस्कृत संस्थानम में राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शुभारंभ

28 Nov 2026

दून लिटरेचर फेस्टिवल: बब्बर परिवार की विरासत पर चर्चा

28 Nov 2026

मिलन ढाबा शूटआउट: 52 सेकंड का वीडियो वायरल

28 Nov 2026

Video: ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था पर पूर्व विधायकों ने जताई परेशानी, पुरानी व्यवस्था जारी रखने की मांग

28 Nov 2026

Video: ‘यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2026’ को लेकर प्रेसवार्ता में बोले जेपीएस राठौर

28 Nov 2026

Video: सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप, महिला सेमीफाइनल में इंडोनेशियाई खिलाड़ियों के बीच मुकाबला

28 Nov 2026

Video: मेटाफर लिटरेचर फेस्टिवल में ‘राग, रंग और रिवायत’ पर हुई चर्चा

28 Nov 2026

Video: मेटाफर लखनऊ लिटरेचर फेस्टिवल में ‘राग, रंग और रिवायत’ पर बोले यतींद्र मिश्र

28 Nov 2026

कानपुर: अमर उजाला प्रेस पहुंचे बीएसएस एजुकेशन सेंटर के छात्र, समाचार पत्र प्रकाशन की आधुनिक तकनीक जानी

28 Nov 2026

सीएचसी की हेल्थ एटीएम मशीन खराब, बदल कर नहीं आई दूसरी

28 Nov 2026

आवारा पशु पकड़ने के लिए ब्लॉक ने खरीदा कैटल केचर वाहन

28 Nov 2026

धर्मकोट और बाघापुराना परिषद के लिए मतदान जारी

शैलेंद्र बोले- सरकार की आलोचना लोकतांत्रिक अधिकार, लेकिन सेना के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

28 Nov 2026

गाेरखपुर: बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा दिलाने पहुंचे अभिभावक

28 Nov 2026

बागपत: वाजिदपुर में एजुकेशन फेयर, 21 विश्वविद्यालयों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताए करियर के विकल्प

28 Nov 2026

वीडियो: जीआईसी चंपावत में आपदा मॉक ड्रिल, देहरादून से हुई मॉनिटरिंग; एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

28 Nov 2026

गोरखपुर: ‘अहिंसा परमो धर्म’ विषय पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

28 Nov 2026

वीडियो: मालरोड पर अचानक निकली बंदरों की टोली, पर्यटकों में मची हलचल

28 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed