Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gaja PHC upgraded to a 30-bed CHC; 24 posts approved

Tehri News: गजा पीएचसी बना 30 बेड का सीएचसी, 24 पदों को मिली मंजूरी

Sat, 28 Nov 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 28 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Gaja PHC upgraded to a 30-bed CHC; 24 posts approved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। गजा क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अस्पताल में बेड की क्षमता चार से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के 24 पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी गई है।
स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय की ओर से बीते 27 नवंबर को इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया। शासनादेश के अनुसार उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक, जनरल सर्जन, निश्चेतक, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्साधिकारी और दंत शल्य चिकित्सक के एक-एक पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा तीन नर्सिंग अधिकारी, फार्मेसी अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और कनिष्ठ सहायक के एक-एक पद को मंजूरी दी गई है। वहीं, आउटसोर्स के माध्यम से आठ पदों पर भी तैनाती की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बीते मई माह में घंटाकर्ण महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा की थी। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा का जल्द उद्घाटन किया जाएगा। अस्पताल के उच्चीकरण होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर खाती, जोत सिंह असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, सुनील चौहान, भगवान सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed