Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Baini-Bhuli' scheme causing discomfort to the Congress: Khazandas

बैणी-भुली योजना से कांग्रेस के पेट में हो रहा दर्द : खजानदास

Sat, 28 Nov 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 28 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
'Baini-Bhuli' scheme causing discomfort to the Congress: Khazandas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। भाजपा के विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यकर्ताओं ने सरकार के कार्यों के दम और पार्टी संगठन की रणनीति के अनुरूप प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत का संकल्प लिया।
शनिवार को बौराड़ी में जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिला प्रभारी सते सिंह राणा, समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर प्रदेश में भाजपा की 2027 में हैट्रिक बनेगी। मंत्री खजानदास ने कहा कि बैणी-भुली योजना शुरू भी नहीं हुई कि कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा है।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, राजेश नौटियाल ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़े। कहा कि कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर इस बार सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए मेहनत करें। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम और सरकार के कामों की वजह से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक विजय पंवार, धन सिंह नेगी, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, अतर सिंह तोमर, देवप्रयाग विधानसभा प्रभारी चंद्र किशोर मैठाणी, मंडलाध्यक्ष विजय कठैत, जिला महामंत्री बलवंत रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed