{"_id":"6afda386ac81eea5de0183ba","slug":"prince-and-kusumika-emerged-as-the-top-finishers-in-the-koteshwar-marathon-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122422-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कोटेश्वर मैराथन में प्रिंस और कुसुमिका रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कोटेश्वर मैराथन में प्रिंस और कुसुमिका रही अव्वल
Wed, 18 Nov 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कोटेश्वर मैराथन-2026 बालक वर्ग में प्रिंस नेगी और बालिका वर्ग में कुसुमिका अव्वल रही। कोटेश्वर झील पर्यटन विकास समिति की पहल पर आयोजित मैराथन के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग में प्रिंस नेगी ने प्रथम स्थान हासिल कर 11 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। शुभम विश्वकर्मा दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें 5100 रुपये मिले। विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 3100 रुपये, सुमित ने चौथा स्थान प्राप्त कर 2100 रुपये और रितिक बिष्ट ने पांचवां स्थान प्राप्त कर 1100 रुपये का पुरस्कार हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में कुसुमिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।
सलोनी दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 5100 रुपये मिले। लावण्या ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 3100 रुपये, स्नेहा ने चौथा स्थान प्राप्त कर 2100 रुपये और आकृति ने पांचवां स्थान प्राप्त कर 1100 रुपये का पुरस्कार जीता। समिति के अध्यक्ष सुंदर रुडोला ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, क्षेत्रवासियों और अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
इस मौके पर टीएचडीसी लिमिटेड के गिरीश उनियाल, डिवाइन के विजय बिष्ट, ग्राम प्रधान धन सिंह सजवाण, बीडीसी सदस्य मंजू देवी , इंद्रेश कुमार कोठारी, दिव्या प्रकाश पांडेय, सोहन लाल नौटियाल आदि मौजूद रहे।