Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Major action taken against security breach in Mulyagaon, Kirtinagar; Maa Ganga bungee jumping site sealed
{"_id":"6ad116bf7ccf67f0060528c6","slug":"video-major-action-taken-against-security-breach-in-mulyagaon-kirtinagar-maa-ganga-bungee-jumping-site-sealed-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"टिहरी: कीर्तिनगर के मूल्यागांव में सुरक्षा से खिलवाड़ पर बड़ी कार्रवाई, मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: कीर्तिनगर के मूल्यागांव में सुरक्षा से खिलवाड़ पर बड़ी कार्रवाई, मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील
देवप्रयाग। पर्यटकों की सुरक्षा और नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही साहसिक गतिविधियों पर प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसते हुए देवप्रयाग के पास मूल्यागांव स्थित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल को सील कर दिया है। गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां और भारी लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। एसडीएम पंकज भट्ट के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जब बंजी जंपिंग स्थल का निरीक्षण किया।तो वहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त पाई गई। बंजी जंपिंग जैसी उच्च जोखिम वाली साहसिक गतिविधि के दौरान किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना से निपटने के लिए जरूरी जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरणों और प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके साथ ही स्थल पर पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग का पूर्ण अभाव पाया गया है। जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही वाहन बेतरतीब खड़े किए जा रहे थे। इससे यातायात व्यवस्था बाधित होने के साथ-साथ सड़क पर हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ था। जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एसीएम पंकज भट्ट के निर्देशों पर प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से स्थल पर सभी प्रकार के संचालन पर रोक लगाते हुए इसे सील कर दिया। सील की गई इस संपत्ति को जंप मास्टर अनूप सिंह की सुपुर्दगी में देते हुए सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सक्षम प्राधिकारी के अगले आदेशों तक न तो सील से छेड़छाड़ की जाए और न ही संपत्ति की सुरक्षा में कोई चूक हो। यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) को लेकर तय की गई सख्त गाइडलाइंस और नियमों की रोशनी में की गई है। सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि पर्यटकों की जान-माल की सुरक्षा, तकनीकी दक्षता, और आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम के बिना कोई भी साहसिक गतिविधि संचालित नहीं की जा सकती। गाइडलाइंस के मुताबिक, हर एडवेंचर साइट पर प्रशिक्षित बचाव दल, आपातकालीन चिकित्सा किट, एंबुलेंस की व्यवस्था, और नियमों के अनुकूल पार्किंग स्थल होना अनिवार्य है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सख्त रुख अपनाए हुए हैं। एसीएम पंकज भट्ट ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति या मानकों को ताक पर रखकर गतिविधि संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। क्योंकि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।