{"_id":"676012c2c6303991560033d1","slug":"studies-will-start-from-the-new-year-in-iti-which-has-been-closed-for-eight-years-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-110176-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आठ साल से बंद पड़े आईटीआई में नए साल से शुरू होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आठ साल से बंद पड़े आईटीआई में नए साल से शुरू होगी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 16 Dec 2024 05:15 PM IST
Link Copied
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लाॅक मुख्यालय कंडी में वर्ष 2016 से बंद पड़ा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए साल से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। आईटीआई के नवनिर्मित भवन में बिजली-पानी के कनेक्शन लिए बजट रिलीज हो गया है। जल्द ही यह सब कार्य पूरा होने के बाद कक्षाएं शुरू की जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं को अब आईटीआई में संचालित ट्रेडों की पढ़ाई के लिए चंबा और नई टिहरी नहीं जाना पड़ेगा। कंडीसौड़ में वर्ष 2006-07 में ब्लॉक कार्यालय के दो कमरों में दो ट्रेड कंप्यूटर और सिलाई प्रशिक्षण के साथ आईटीआई शुरू किया गया था, लेकिन कक्ष जर्जर होने के कारण भवन के अभाव में आईटीआई का संचालन वर्ष 2016 में बंद कर दिया गया था। प्रशिक्षण संस्थान के लिए भवन बनाने के लिए वहां इंटर काॅलेज के पास ही 10 नाली जमीन दी गई थी। वर्ष 2017 में भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन निर्माण कार्य के लिए बजट की कमी के कारण कार्यदायी संस्था ने वर्ष 2021 में कार्य अधर में छोड़ दिया था। स्थानीय लोगों की ओर से अधर में लटके भवन निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लगातार पत्राचार करने के बाद शासन से बजट मिलने पर कार्यदायी संस्था ने जनवरी 2023 में भवन निर्माण कार्य पूरा कर दिया था, लेकिन दो करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई बिल्डिंग में अभी तक बिजली और पानी का कनेक्शन नहीं लग पाने के कारण आईटीआई का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। आईटीआई की प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी ने बताया कि बिजली और पानी का कनेक्शन लगाने के लिए संस्थान को करीब साढ़े सात लाख रुपये मिल गए हैं। जल्द ही दोनों संयोजन लगाकर नए साल से प्रशिक्षण संस्थान शुरू करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। संस्थान में अब प्लंबर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर और सिलाई-बुनाई ट्रेडों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। स्थानीय युवक राहुल, दिनेश, पंकज और रेखा ने कहा कि विभाग को संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करनी चाहिए।
कंडीसौड़ में आईटीआई के नवनिर्मित भवन में बिजली-पानी का कनेक्शन लगाने के लिए बजट मिल गया है। इन दिनों कनेक्शन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। यह सब कार्य हो जाने के बाद जल्द ही नए साल से आईटीआई का संचालन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थान तक सड़क पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। - पल्लवी, प्रधानाचार्य आईटीआई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।