Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hopes of connecting Piradi village with the road have arisen.

Tehri News: पिराड़ी गांव के सड़क से जुड़ने की जगी उम्मीद

Tue, 10 Nov 2026 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 10 Nov 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Hopes of connecting Piradi village with the road have arisen.
कंडीसौड़ (टिहरी)। पुनर्वास के दो दशक बाद टिहरी बांध प्रभावित पिराड़ी गांव के सड़क से जुड़ने की उम्मीद जगी है। जसपुर ग्राम पंचायत के पिराड़ी तोक को सड़क से जोड़ने के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग ने डेढ़ किमी सड़क का सर्वे पूरा कर लिया है। अब डीपीआर तैयार होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सड़क बनने से गांव के करीब 50 परिवारों को जंगल के रास्ते पैदल आवागमन की समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में टिहरी बांध की झील में डूबे छाम गांव से विस्थापित होकर लगभग 50 परिवार पिराड़ी तोक में बस गए थे। पुनर्वास के तहत ग्रामीणों ने अपनी ही भूमि पर मकान बनाए लेकिन दो दशक बीतने के बाद भी गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ पहुंचने के लिए जंगल के रास्ते पैदल आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन

रास्ता खड़ी चढ़ाई वाला है और घनी झाड़ियों के कारण आवाजाही भी आसान नहीं है। सड़क नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों को घर का सामान भी पैदल ही गांव तक पहुंचाना पड़ता है। जंगल के रास्ते में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। ग्रामीण लंबे समय से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे थे। पूर्व में भी सड़क निर्माण के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन जनसंख्या मानक कम होने से मामला आगे नहीं बढ़ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के दिल सिंह कुमाईं, पूर्व प्रधान भोला दास, वैशाख सिंह राणा का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। अब विभाग ने डेढ़ किलोमीटर सड़क का सर्वे पूरा किया है जिससे ग्रामीणों को उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी कर गांव को यातायात सुविधा से जोड़ा जाना चाहिए।



पिराड़ी गांव तक डेढ़ किमी सड़क बनाने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब डीपीआर तैयार होने के बाद इंस्ट्रूमेंट बनाया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए रास्ते में जसपुर गांव की भूमि आ रही है। निर्माण में उपयोग होने वाली भूमि का स्थानीय लोगों को विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।
- सतीश बधानी, अपर सहायक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed