{"_id":"6a1856a34332cffa350f5217","slug":"video-rudraprayag-additional-director-general-of-police-reviews-pilgrimage-arrangements-at-tungnath-the-third-kedar-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: तृतीय केदार तुंगनाथ में अपर पुलिस महानिदेशक ने लिया यात्रा व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: तृतीय केदार तुंगनाथ में अपर पुलिस महानिदेशक ने लिया यात्रा व्यवस्था का जायजा
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ बढ़ती भक्तों की भीड़ को लेकर पुलिस व्यवस्था में जुटी है। बृहस्पतिवार में अपर पुलिस महानिदेशक डा, वी.मुरुगेशन ने चोपता से तुंगनाथ मंदिर तक पैदल मार्ग का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर तक तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता से अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी व पुलिस बल को निर्देशित किया कि वे यात्रियों के साथ अत्यंत शालीन, विनम्र व सहयोगात्मक व्यवहार करें। इस दौरान उन्होंने तुंगनाथ के स्थानीय पुरोहितों, व्यापारियों और पैदल मार्ग पर आवागमन कर रहे देश-विदेश के श्रद्धालुओं से संवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।