{"_id":"6a9e79f74353ee9606030eb8","slug":"video-ministerial-employees-held-a-gate-meeting-and-raised-their-voice-on-12-point-demands-in-pithoragarh-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिनिस्टीरियल कर्मियों ने गेट मीटिंग कर की 12 सूत्रीय मांगों पर आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिनिस्टीरियल कर्मियों ने गेट मीटिंग कर की 12 सूत्रीय मांगों पर आवाज बुलंद
पिथौरागढ़ जिले में शिक्षा, पशुपालन, लोनिवि सहित विभिन्न विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने गेट मीटिंग कर 12 सूत्रीय मांगों पर आवाज बुलंद की। कर्मियों ने कहा कि सरकार हमारी जायज मांगों पर गौर नहीं कर रही है। अब आर-पार की लड़ाई होगी। यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो सभी विभागों के कर्मी बड़ा आंदोलन करेंगे।
सोमवार को विभिन्न विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने जिला मुख्यालय में एकत्र होकर गेट मीटिंग की। प्रांतीय संगठन मंत्री सौरभ चंद ने कहा कि मिनिस्टीरियल संवर्ग लंबे समय से पदोन्नति, ग्रेड वेतनमान, पदों के पुर्नगठन, पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्स से तैनाती रोकने सहित अन्य मांगों पर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार इन जायज मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के शुरुआती दौर में कर्मियों को गेट मीटिंग के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र लुंठी ने कहा कि यदि जल्द सभी मांगें पूरी नहीं हुईं तो मिनिस्टीरियल कर्मी कार्य बहिष्कार करते हुए सड़कों पर उतरेंगे। गेट मीटिंग में पंकज सिंह खोलिया, संयोजक राजेंद्र सिंह राणा, दिनेश भट्ट, राजेंद्र सिंह राणा, जयंत भट्ट, नवीन पाठक, विक्रम नेगी, दीप जोशी, देवेश जोशी, चंद्र सिंह मारकाना, खुशी, इंद्रा भट्ट, कल्पना सेठी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।