फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Special NCC camp at an altitude of 10,000 feet

Pithoragarh News: 10 हजार फीट की ऊंचाई पर एनसीसी का विशेष शिविर

Sun, 06 Sep 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 06 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Special NCC camp at an altitude of 10,000 feet
पिथौरागढ़। 80वीं वाहिनी एनसीसी के नेतृत्व में 80 कैडेटों का दल 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित वाइब्रेंट विलेज गुंजी में रविवार को आयोजित होने वाले शिविर के लिए रवाना हो गया। 119 (इंडिपेंडेंट) पंचशूल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर गौतम पठानियां ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया लेकिन मार्ग बंद होने के कारण दल को धारचूला बेस कैंप में ही रुकना पड़ा। सड़क खुलने के बाद दल को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी के मार्गदर्शन में यह 10 दिवसीय शिविर गुंजी, बुंदी, नाबी, कुटी, नपल्च्यू, गर्ब्यांग और रांगकांग में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें 80वीं वाहिनी चंपावत के 40, अल्मोड़ा की 77 बटालियन के 20 और बागेश्वर की 81 बटालियन के 20 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। धारचूला में बनाए गए बेस कैंप से कैडेट बारी-बारी से इन सीमावर्ती गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान कैडेट नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्थानीय लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और हिमालयी संस्कृति से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed