{"_id":"6a9da4ece00542cbd3095048","slug":"350-km-of-roads-to-be-constructed-in-champawat-district-under-pmgsy-iv-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-144004-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पीएमजीएसवाई चार के तहत चंपावत जिले में 350 किमी सड़क का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पीएमजीएसवाई चार के तहत चंपावत जिले में 350 किमी सड़क का होगा निर्माण
Sun, 06 Sep 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। आदर्श जनपद चंपावत में पीएमजीएसवाई चार के तहत जिले में 350 किमी सड़कों का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। सड़क से वंचित दर्जनों गांव की करीब 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत राज्य में 1,793 किलोमीटर कुल लंबाई की 329 नई सड़कों के निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा है। केंद्र सरकार से सड़क के प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने के बाद इन पर काम भी तेजी से किया जाएगा, इससे सैकड़ों गांवों की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
इनका निर्माण होने से स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों को आवागमन में अभूतपूर्व सुगमता मिलेगी। आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद आसान हो जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि चंपावत जिले की लगभग 350 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव में प्रदेश स्तर से भेजे गए हैं। इन नए मार्गों के बनने से मोस्टा, बकोड़ा, ग्वानी, अकेड़ी, शील, बरूड़ी और वनराजि गांव खिरद्वारी जैसे अत्यंत दुर्गम, दूरस्थ और सीमांत क्षेत्र सीधे सड़क संपर्क से जुड़ेंगे।