Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
Former soldiers of paramilitary force asked for a building for office from the Municipal Corporation in pithoragarh
{"_id":"6825cf25a564604bb0053f4e","slug":"video-former-soldiers-of-paramilitary-force-asked-for-a-building-for-office-from-the-municipal-corporation-in-pithoragarh-2025-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अर्द्ध सैनिक बल के पूर्व सैनिकों ने नगर निगम से कार्यालय के लिए मांगा भवन, मेयर कल्पना देवलाल से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्ध सैनिक बल के पूर्व सैनिकों ने नगर निगम से कार्यालय के लिए मांगा भवन, मेयर कल्पना देवलाल से की मुलाकात
पिथौरागढ़ में अर्द्ध सैनिक बल के पूर्व सैनिकों ने मेयर कल्पना देवलाल से मुलाकात कर कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में उन्हें किराये के भवन में कार्यालय संचालित करना पड़ रहा है। ऐसे में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीरांगनाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व अर्द्ध सैनिक संगठन के अध्यक्ष जगत सिंह सौन के नेतृत्व में पूर्व सैनिक नगर निगम कार्यालय पहुंचे और मेयर कल्पना देवलाल को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम अपना भवन उपलब्ध कराए तो उनके साथ ही उनके आश्रितों और वीरांगनाओं को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी तो दूर-दराज से पहुंचे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को राहत मिलेगी। उन्होंने मेयर से देश की रक्षा में मारे गए अर्द्ध सैनिकों को शहीद का दर्जा देने की मांग को सरकार तक पहुंचाने की भी अपील की। कहा कि देश की रक्षा के लिए अर्द्ध सैनिक सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सीमा पर तैनात हैं। यदि सैनिक की मौत होती है उसे शहीद का दर्जा दिया जाता है लेकिन अर्द्ध सैनिक को सिर्फ मृतक घोषित किया जा रहा है। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह मेहता, आन सिंह मेहरा, छबी लाल वर्मा, बिशन सिंह मेहरा, इंद्र लाल रजवार, आन सिंह महरा, पूरन सिंह रावत आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।