{"_id":"68ce8ebe6e88c758910f7cd9","slug":"video-cheap-grain-sellers-staged-a-sit-in-in-pithoragarh-2025-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दिया धरना, मांगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दिया धरना, मांगा मानदेय
पिथौरागढ़ में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानेदय, लंबित बिलों के भुगतान की मांग पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक वे राशन वितरण नहीं करेंगे। जिले भर के सस्ता गल्ला विक्रेता जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे और सरकार, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें लंबे समय से लंबित बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से मानदेय की मांग की जा रही है लेकिन इसके लिए सरकार गंभीर नहीं है। पूर्व में उन्हें लंबित बिलों के जल्द भुगतान का आश्वासन मिला था। बजट स्वीकृत होने के बाद भी उनके खातों में भुगतान नहीं किया जा रहा है। पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बाद भी सरकार नए नियम थोपकर उनका उत्पीड़न कर रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं वे काम पर नहीं लौटेंगे। धरना देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे, हेमंत टोलिया, मनोज कापड़ी, कैलाश जोशी, ललित महर, कमल टम्टा, विजय कापड़ी, श्याम सिंह, बलवंत सिंह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।