{"_id":"6aead6bb60cfec4eb0026000","slug":"video-no-road-in-2026-no-vote-in-2027-villagers-from-gavana-protest-demanding-a-road-pauri-garhwal-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"2026 में रोड नहीं तो 2027 में वोट नहीं, सड़क की मांग को लेकर गवाणा गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2026 में रोड नहीं तो 2027 में वोट नहीं, सड़क की मांग को लेकर गवाणा गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन
Renu Saklani
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:24 PM IST
Link Copied
सड़क सुविधा की मांग को लेकर गवाणा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कीर्तिनगर में प्रदर्शन किया। ग्रामीण बाजार से जुलूस निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने ‘2026 में रोड नहीं तो 2027 में वोट नहीं’ का नारा बुलंद किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सड़क सुविधा नहीं होने से उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि वर्ष 2026 में सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल, युवा लोक मंगल दल और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।