{"_id":"6a5e2b415749e3213600334d","slug":"video-hnb-university-national-refresher-course-on-the-harmony-of-indian-languages-begins-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"HNB University: भारतीय भाषाओं की समरसता पर राष्ट्रीय रिफ्रेशर कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HNB University: भारतीय भाषाओं की समरसता पर राष्ट्रीय रिफ्रेशर कोर्स शुरू
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) में सोमवार से 'भारतीय भाषाओं की समरसता एवं बहुलता का स्वरूप' विषय पर दो सप्ताह का ऑनलाइन राष्ट्रीय रिफ्रेशर कोर्स शुरू हो गया। कार्यक्रम में देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन प्रतिभाग कर रहे हैं। पाठ्यक्रम का आयोजन यूजीसी के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत 1 अगस्त तक किया जाएगा। इसमें भारतीय भाषाओं, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। उद्घाटन अवसर पर गढ़वाल विवि के डीन नियुक्ति एवं प्रमोशन प्रो. मोहन पंवार ने कहा कि भारतीय भाषाएं देश की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकात्मता की सबसे मजबूत आधारशिला हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।