{"_id":"6ae20d1a33d0bae6e002a2fd","slug":"srinagar-garhwal-university-student-swept-away-in-alaknanda-river-sdrf-searching-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: अलकनंदा में बहा गढ़वाल विवि का छात्र, बोतल में पानी भरते समय हुआ हादसा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: अलकनंदा में बहा गढ़वाल विवि का छात्र, बोतल में पानी भरते समय हुआ हादसा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
Wed, 28 Oct 2026 08:30 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:30 PM IST
सार
छात्र न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में बोतल में पानी भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया।
विज्ञापन
अलकनंदा में बहा छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र बुधवार देर शाम न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, छात्र की पहचान अक्षत वर्मा पुत्र अश्वनी वर्मा, निवासी सती मोहल्ला रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। अक्षत गढ़वाल केंद्रीय विवि में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि नदी में बहे छात्र की तलाश की जा रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है।