{"_id":"6ae1ffb9a85b5904470dd342","slug":"vaikuntha-chaturdashi-115-couples-have-registered-so-far-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127963-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकुंठ चतुर्दशी: अब तक 115 दंपतियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकुंठ चतुर्दशी: अब तक 115 दंपतियों ने कराया पंजीकरण
Wed, 28 Oct 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। कमलेश्वर महादेव मंदिर में 23 नवंबर को होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर निःसंतान दंपतियों के खड़े दीपक अनुष्ठान के लिए पंजीकरण में तेजी आने लगी है। अब तक देश-विदेश से 115 दंपति पंजीकरण करा चुके हैं। रोजाना पांच से सात नए पंजीकरण हो रहे हैं।मंदिर के महंत 108 आशुतोष पुरी ने बताया कि अनुष्ठान को लेकर मंदिर सेवादल के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है, जबकि दीपावली के बाद रंग-रोगन का काम शुरू होगा। श्रद्धालुओं को अनुष्ठान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।तैयारियों में सेवादल के सदस्य जितेंद्र पुरी, प्रकाश चंद्र , जगदीश चंद्र नैथानी, प्रिंस गिरी, निकुंज और शिवम नेथानी जुटे हुए हैं। संवाद
-- -- --
हनुमान मंदिर में स्थापित हुआ ध्वज
श्रीनगर। आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला मैदान में स्थापित हनुमान ध्वज को रामलीला के समापन के बाद हनुमान मंदिर में स्थापित कर दिया गया। मंगलवार को मंदिर में हनुमान ध्वज शांति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और आरती के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। समिति की ओर से रामलीला में अभिनय करने वाले पात्रों को भी सम्मानित किया गया। रामलीला के दौरान दर्शकों की ओर से दिए गए पारितोषिक कलाकारों को वितरित किए गए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, हिमांशु अग्रवाल, संजय गुप्ता, पंकज बड़ोनी, अरुण बड़ोनी, वीरेंद्र रतूड़ी, हरिप्रसाद उनियाल और बुद्धिवल्लभ उनियाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद