{"_id":"69ae886f989c651acc030786","slug":"video-regular-work-charge-pensioners-surrounded-the-officials-pension-has-not-been-received-for-two-months-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नियमित वर्कचार्ज पेंशनर्स ने अधिकारियों का घेराव किया, दो माह से नहीं मिली पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित वर्कचार्ज पेंशनर्स ने अधिकारियों का घेराव किया, दो माह से नहीं मिली पेंशन
हाल ही में प्रदेश शासन की ओर से नियमित वर्कचार्ज सेवानिवृत कार्मिकों के लिए जारी नई पेंशन नियमावली के चलते नैनीताल में लोनिवि प्रांतीय व निर्माण खंड से सेवानिवृत कार्मिकों को बीते दो माह से पेंशन नहीं मिल पाई है। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार को ईई निर्माण खंड हीरा सिंह बिष्ट के घेराव किया। प्रदेश मुख्य संयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि ऊधम सिंह नगर समेत अन्य जिलों के साथ ही हल्द्वानी में मौजूद संबंधित विभागों की ओर सेे सेवानिवृत कार्मिकों के पेंशन जारी की जा चुकी है। जबकि नैनीताल में सैकड़ों सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। ईई ने अधिकारियों को निर्देश दिए 20 वर्ष की सेवा वाले पेंशनर्स की पेंशन जारी की जाए। सुरेश पंत ने सम्बंधित दस्तावेज भी दिखाए। इस मौके पर दर्जनों सेवनिवृत कर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।