{"_id":"6a9713541dad47b4240d5829","slug":"video-rainy-drains-overflow-in-ramnagar-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामनगर में उफान पर आए बरसाती नाले, कई वाहन बहने से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामनगर में उफान पर आए बरसाती नाले, कई वाहन बहने से बचे
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कोसी नदी और रामनगर के अलग-अलग बरसाती नाले उफान पर आ गए। इसके चलते बरसाती नालों के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। वहीं जलस्तर देखे बिना नाला पार कर रहे एक टेम्पू और एक बाइक सवार नाले के बीचो बीच फंस गए। इसके बाद पास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।
मंगलवार सुबह से हो रही बारिश से रामनगर के सभी बरसाती नाले उफान पर हैं। इसी बीच रामनगर से टेड़ा गांव की ओर सब्जियां लेकर जा रहे एक टेम्पू चालक ने टेम्पू को नाले में उतार दिया। देखते ही देखते वह पानी के बहाव में बहने लगा और नाले के अंतिम छोर पर अटक गया। इसके बाद उसने टेम्पू से उतकर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरी घटना में बेलगढ़ नाले को बाइक से पार कर रहे एक युवक की बाइक नाले के बीचों बीच पहुंचकर बंद हो गई। इससे वह पानी के बहाव में बहने लगा। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर युवक की जान बचाई। वहीं गर्जिया मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर को बंद किया गया है। जलस्तर कम होते ही मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि लोग जलस्तर कम होने पर ही बरसाती नालों को पार करें। प्रशासन की ओर से सुरक्षा टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।