Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shyam devotees, immersed in a flow of devotional songs, celebrated Baba’s birth anniversary at midnight by cutting a cake

भजनों की रसधार में डूबे श्याम भक्त, मध्यरात्रि केक काटकर मनाया बाबा का जन्मोत्सव

Sun, 15 Nov 2026 03:04 PM IST
Alka Tyagi Alka Tyagi
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:04 PM IST
Shyam devotees, immersed in a flow of devotional songs, celebrated Baba’s birth anniversary at midnight by cutting a cake
श्री श्याम मित्र मंडल समिति (रजि.) की ओर से शनिवार को गोविंद नगर स्थित दीपक वेडिंग प्वाइंट में श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें देर रात तक श्रद्धालु श्याम भजनों की रसधार में डूबे रहे। मध्यरात्रि में केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ समिति के सदस्यों ने श्री श्याम प्रभु की ज्योत प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया और छप्पन भोग अर्पित किया गया। रुड़की से पहुंचे भजन गायक दिनेश बजरंगी ने भगवान शिव और गणेश के भजनों से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद 'श्याम घर आया जी, नैन भर आया जी', 'आओ जी आओ जी म्हारा श्याम', 'प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलयुग का राजा खाटू नरेश' और 'तेरा किसने किया शृंगार सांवरे' जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रुद्रपुर से पहुंचे भजन गायक शुभम सक्सेना ने भी अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बना दिया। 'क्यूं पूछते हो श्याम मुझे क्या पसंद है, मेरी पसंद आपकी मुट्ठी में बंद है', 'हाथों में लेके निशान चला रे, मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे' और 'आयो सांवलियो सरकार लीले पे चढ़ के' जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। उन्होंने भगवान गणेश की ओर से अपने माता-पिता भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा कर पूरे ब्रह्मांड की परिक्रमा का संदेश भी भजन के माध्यम से प्रस्तुत किया। माता-पिता के त्याग, समर्पण और सम्मान को समर्पित भजन ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। 'बच्चों की हर आशा और खुशियों का है इंतजार पिता, प्यार पिता का होता है गूंगा, दुनिया समझ न पाती है' जैसे बोलों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजन के दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। बाबा का भव्य शृंगार रुड़की की श्री सांवरिया शृंगार सेवा की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सीतापुर में ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई और दो बहनों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत

15 Nov 2026

श्रीनगर: फरासू के पास चमधार स्लाइडिंग जोन में स्कूटी खाई में गिरी

15 Nov 2026

VIDEO: कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, बढ़ी ठंड

15 Nov 2026

एमपी: बमोरी में 20-25 दिनों से बिजली संकट, किसानों को चार घंटे भी नहीं मिल रही; विधायक ने सुनाई खरी-खरी

15 Nov 2026

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक! पहले बढ़ेगी ठंड, फिर होगी बारिश

15 Nov 2026
विज्ञापन

लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में सुबह से छाया घना कोहरा, सड़कों पर सन्नाटा

15 Nov 2026

राजसी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल: चंद्रमा-त्रिशूल और त्रिनेत्र से किया श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

15 Nov 2026
विज्ञापन

बेस अस्पताल की मांग को लेकर विधायक आवास के बाहर धरने पर बैठे लोग

15 Nov 2026

रानीपुर झाल के पास रपटे पर बनेगा डबल लेन पुल, कुंभ बजट से मिलेगी बड़ी सौगात

15 Nov 2026

ट्रेड यूनियन नेताओं ने की श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग 22 नवंबर को मजदूर महापंचायत का ऐलान

15 Nov 2026

VIDEO: सपा के दलित सम्मेलन से पहले बुद्धा पार्क में भाजपा का बुद्ध वंदना एवं हवाई पुष्प बर्षा कार्यक्रम।

14 Nov 2026

VIDEO: राजेश हत्याकांड में पुलिस जांच पर परिजनों को ऐतराज, एसएसपी से की ये मांग

14 Nov 2026

Video: ब्लॉक क्रीड़ा प्रतियोगिता में नहटोली और चौरंगाबीहड़ के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा

14 Nov 2026

VIDEO: भोगांव के रामलीला मैदान में 2.75 करोड़ से विकास कार्य

14 Nov 2026

मथुरा: एशियन पैरा गेम्स में पदक विजेता राम रतन सिंह को किया सम्मानित

14 Nov 2026

VIDEO: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प

14 Nov 2026

VIDEO: खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

14 Nov 2026

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, 85 जवानों ने संभाला मोर्चा; दो संदिग्ध गिरफ्तार

14 Nov 2026

VIDEO: नेहरू के विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुकेश धनगर

14 Nov 2026

सुमिरन संस्था के 17वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और संवेदनाओं का संगम, देर रात तक गूंजी तालियां

14 Nov 2026

VIDEO: छठ पर घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ी, ट्रेनों के जनरल कोच फुल

14 Nov 2026

कानपुर: पनकी छठ पूजा घाट पर बेदी की पूजा कर महिलाएं रील बनाती दिखीं

14 Nov 2026

गौचर मेले का आगाज, प्रभात फेरी और मार्चपास्ट में स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह

14 Nov 2026

घनसाली को मिली 39.33 लाख के इनडोर बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, विधायक शक्तिलाल शाह ने किया शुभारंभ

14 Nov 2026

VIDEO: डालीगंज से कुड़ियाघाट तक जाने वाले पुल का कार्य पूरा, उद्धाटन नहीं हुआ, लोगों ने आना-जाना शुरू किया

14 Nov 2026

अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह की सगाई के लिए अंदर से तैयार किया गया पंडाल

14 Nov 2026

नोएडा के वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में 'अपने-अपने राम' कार्यक्रम, कुमार विश्वास ने सुनाया श्रीराम विवाह प्रसंग

14 Nov 2026

मंत्री संदीप सिंह की सगाई की दावत खाने के लिए देर शाम तक आती रही जनता

14 Nov 2026

चाचा नेहरू के आदर्शों को याद कर मनाया बाल दिवस, शिक्षकों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां

14 Nov 2026

VIDEO: अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम की जीत में हीरो बने मनल चाैहान, मैनपुरी में घर पर मना जश्न

14 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed