{"_id":"699c74743e55055e9f038fa1","slug":"video-haridwar-news-former-cm-trivendra-singh-rawat-said-on-kumbh-mela-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar: कुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज, पूर्व सीएम बोले- 'अमृत स्नान' श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: कुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज, पूर्व सीएम बोले- 'अमृत स्नान' श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा
धर्मनगरी हरिद्वार में साल 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी कुंभ और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और इस बार कुंभ में 'अमृत स्नान' श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। सांसद ने दावा किया है कि केंद्र और राज्य सरकार के तालमेल से हरिद्वार का कायाकल्प हो रहा है।"विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम 'कुंभ' के लिए हरिद्वार सजने लगा है। हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया है कि इस बार का आयोजन दिव्य और भव्य होगा। सांसद के मुताबिक, हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की है, जिसमें कुंभ से जुड़े हर काम के लिए एक 'डेडलाइन' तय कर दी गई है।
सांसद ने हरिद्वार के बुनियादी ढांचे की जानकारी देते हुए बताया कि रिंग रोड और एलिवेटेड रोड के निर्माण से हरिद्वार की सूरत बदल रही है। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए रेलवे स्टेशनों का सुंदरीकरण और पुलों का जाल बिछाया जा रहा है। सांसद का कहना है कि 2027 के कुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को इस बार विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।