फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar Kumbh: 1.5 tonnes of waste collected

हरिद्वार कुंभ : 1.5 टन कूड़ा किया गया एकत्रित

Fri, 23 Oct 2026 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh: 1.5 tonnes of waste collected
- गंगा बंदी के दौरान चलाया जा रहा है विशेष स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

- स्वयंसेवी संस्थाओं और विभागों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया
- स्वच्छता कंट्रोल रूम को प्रतिदिन देनी है स्वच्छता अभियान की पूरी रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कुंभ की तैयारियों को लेकर धर्मनगरी में चल रहे स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन स्वयंसेवी संस्थाओं और विभागों ने जमकर उत्साह दिखाया। इस दौरान लगभग 1.5 टन गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित किया गया
शुक्रवार को विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज कई घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई। इनमें विष्णुघाट, हाथीपुल से हनुमान मंदिर तक, नमामि गंगे घाट, चंडी देवी, रामघाट, शीतला माता मंदिर घाट और गोविंद घाट शामिल रहे। अभियान के दौरान घाटों, सार्वजनिक स्थलों और आवागमन वाले क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा एकत्रित कर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

अभियान में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के कुल 142 स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लगभग 1.5 टन गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित किया गया। स्वयंसेवियों ने श्रमदान करते हुए घाटों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्वच्छता अभियान में भुवनेश्वरी महिला आश्रम, आईटीसी, आदर्श युवा समिति और परशुराम संस्था सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता की।
इन संस्थाओं के अलावा जिला पंचायत, नगर निगम और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता कार्यों में सहयोग प्रदान किया। यह अभियान जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से संचालित हो रहा है।

---
धार्मिक स्थलों और घाटों को स्वच्छ बनाए रखना मुख्य उद्देश्य
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों को स्वच्छ बनाए रखना है। कूड़े का उचित निस्तारण भी इस अभियान का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की रिपोर्ट स्वच्छता कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कंट्रोल रूम के नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी समेत अन्य सदस्यों को इसमें सक्रियता से कार्य करने और रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें विशेष तौर पर लापरवाह विभागों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed