{"_id":"6afa9480e414b813d10605ba","slug":"video-haridwar-devotees-concluded-their-36-hour-waterless-fast-by-offering-arghya-to-rising-sun-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पूरा किया 36 घंटे का निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पूरा किया 36 घंटे का निर्जला व्रत
Renu Saklani
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:58 AM IST
Link Copied
भोर होते ही छठी मैया के गीतों से घाट गूंज उठे। हाथों में पूजन सामग्री और डलिया लिए व्रती परिवार के साथ घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जल में उतरकर पूजा-अर्चना की और उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे। करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखने वाले व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अपना कठिन अनुष्ठान पूरा किया। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पूजा की और परिवार की सुख-शांति, संतान की लंबी आयु और समृद्धि की कामना की। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर निर्जला व्रत का पारण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।