{"_id":"697cba83872a1bf08c0bd0f2","slug":"video-brahmin-community-welcomed-the-courts-decision-to-stay-the-ugc-regulations-in-haridwar-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज ने किया यूजीसी नियमों पर रोक लगाने के कोर्ट के फैसले का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज ने किया यूजीसी नियमों पर रोक लगाने के कोर्ट के फैसले का स्वागत
जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती विरोध जारी रहेगा-पंडित अधीर कौशिक
हरिद्वार। यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने के फैसला का स्वागत करते हुए श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने मालवीय घाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना और दुग्धाभिषेक कर आभार जताया और सरकार की बुद्धि शुद्धि की कामना की। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति गिरी समेत ब्राह्मण समाज के कई लोग मौजूद रहे। सभी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए यूजीसी को काला कानून बताया और इसे लागू करने वाली कमेटी के सदस्यों के पिंडदान की चेतावनी दी और खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से यूजीसी के नए नियमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति गिरी ने कहा कि यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज के नेताओं का एक भी बयान न आना निंदनीय है। सरकार ने तो इस पर कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया और काले कानून पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि देश में जिस समय सभी समाज एकजुट हो रहे हैं, उस समय ऐसा कानून लाकर लोगों को बांटने का कार्य किया जा रहा है। जिसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।