{"_id":"6a8d82088e80ec036f0d48a8","slug":"46356-students-participated-in-the-campaign-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-153117-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान में 46356 विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान में 46356 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पहली बार ऐसा अभियान, युवाओं के सपनों का उत्तराखंड बनाने की कवायद
अभियान में जेन जी और अल्फा दोनों जेनरेशन ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री की ओर से मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन संवाद से शुरू किए गए मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान में हरिद्वार के 46356 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन्होंने निबंध के जरिए प्रदेश के विकास के लिए सुझाव दिए, इनसे युवाओं के सपनों का उत्तराखंड बनाने की कवायद शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दस अगस्त को प्रदेशभर के तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया था। हरिद्वार जिले से भी 20,085 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन जुड़कर संवाद में सहभागिता की थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों से पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी आदि विषयों पर अपने विचार साझा करने के लिए मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान में शामिल होने की अपील की थी।
24 अगस्त तक जनपद के युवाओं की ओर से अभियान में उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इससे पात्र 50515 विद्यार्थियों में से 46356 ने सीएम विद्यार्थी मंथन डॉट कॉम पोर्टल पर विकास के लिए अपने-अपने विचार निबंध अपलोड किए हैं, जो 91.77 प्रतिशत है।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद ने बताया कि 140 श्रेष्ठ विचार लिखने वाले विद्यार्थियों के साथ सीएम स्वयं भी संवाद करेंगे। ऐसे श्रेष्ठ विद्यार्थियों को कॅरिअर, परीक्षा तैयारियों में स्कॉलरशिप देने की भी घोषणा की है। इन्हें सीएम की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निबंध अपलोड करते ही विद्यार्थी को प्रमाणपत्र भी मिले हैं। बताया कि ऐसा अभियान देश में पहली बार हुआ। इसमें जेन जी और अल्फा दोनों जेनरेशन ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि अभियान को सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का भरपूर समर्थन मिला।